शेखपुरा में ताड़ी उतारने के दौरान एक व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के महादेव स्थान स्थित न्यू कॉलोनी में हुई। मृतक की पहचान जमालपुर बीघा मुहल्ला निवासी 50 वर्षीय बिन्देश्वर चौधरी के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय डोमन चौधरी के पुत्र थे। मृतक बिन्देश्वर चौधरी वर्षों से ताड़ी उतारने का काम करते थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दामाद राजकुमार ने बताया कि उनके ससुर के पास ताड़ी और नीरा उतारने का लाइसेंस भी था। राजकुमार यहीं रहकर अपने परिवार की देखभाल करते हैं। दामाद के अनुसार, बिन्देश्वर चौधरी प्रतिदिन की तरह आज भी महादेव स्थान मुहल्ला की न्यू कॉलोनी में ताड़ी उतारने आए थे। इसी दौरान पेड़ से उनका पैर फिसल गया और नीचे गिरने से उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि इस संबंध में यूडी (अननैचुरल डेथ) केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। परिवार में शोक का माहौल है। शेखपुरा में ताड़ी उतारने के दौरान एक व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के महादेव स्थान स्थित न्यू कॉलोनी में हुई। मृतक की पहचान जमालपुर बीघा मुहल्ला निवासी 50 वर्षीय बिन्देश्वर चौधरी के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय डोमन चौधरी के पुत्र थे। मृतक बिन्देश्वर चौधरी वर्षों से ताड़ी उतारने का काम करते थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दामाद राजकुमार ने बताया कि उनके ससुर के पास ताड़ी और नीरा उतारने का लाइसेंस भी था। राजकुमार यहीं रहकर अपने परिवार की देखभाल करते हैं। दामाद के अनुसार, बिन्देश्वर चौधरी प्रतिदिन की तरह आज भी महादेव स्थान मुहल्ला की न्यू कॉलोनी में ताड़ी उतारने आए थे। इसी दौरान पेड़ से उनका पैर फिसल गया और नीचे गिरने से उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि इस संबंध में यूडी (अननैचुरल डेथ) केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। परिवार में शोक का माहौल है।


