बक्सर के राजपुर प्रखंड स्थित कनेहरी उच्च विद्यालय में सोमवार को भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण करीब 10 छात्र-छात्राएं अचानक बेहोश हो गए, जिससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह चेतना सत्र समाप्त होने के बाद जैसे ही पहली कक्षा शुरू हुई, बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते कई छात्र-छात्राएं चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े। स्थिति बिगड़ती देख शिक्षकों और अन्य छात्रों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… हेड मास्टर ने बच्चों को पंखों के नीचे लिटाया विद्यालय के हेड मास्टर अरविंद कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए सभी प्रभावित बच्चों को पंखों के नीचे लिटाकर प्राथमिक उपचार शुरू कराया। साथ ही घटना की जानकारी तुरंत वरीय अधिकारियों को दी गई। बच्चों के बेहोश होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। छात्राओं को एंबुलेंस से CHC भेजा, सुरक्षित सूचना मिलते ही मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से प्रभावित छात्राओं को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। डॉक्टरों के उपचार के बाद सभी बच्चों की हालत में सुधार हुआ और दोपहर तक उन्हें छुट्टी दे दी गई। फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब इस विद्यालय में गर्मी के कारण बच्चे बीमार पड़े हों। इससे पहले शनिवार को भी कुछ छात्रों की तबीयत बिगड़ चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। हेड मास्टर बोले-दवाइयों और ORS की मांग प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी और लू इस घटना का मुख्य कारण है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय प्रशासन ने पहले ही स्वास्थ्य विभाग से प्राथमिक उपचार के लिए दवाइयों और ओआरएस की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर स्कूल की छुट्टी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विद्यालय की छुट्टी सुबह 9 बजे ही कर दी गई। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूलों में गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। डॉक्टर बोले-सभी छात्राएं स्वस्थ, डिस्चार्ज किया राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि स्कूल की कुछ छात्राएं तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल पहुंची थीं। सभी छात्राओं को तत्काल डीएनएस चढ़ाया गया और खाने-पीने की व्यवस्था की गई। जांच के दौरान सभी का ब्लड प्रेशर सामान्य पाया गया। उन्होंने बताया कि मॉर्निंग स्कूल होने के कारण कई बच्चे बिना भोजन किए ही स्कूल आ जाते हैं, साथ ही बढ़ती गर्मी भी इसकी एक वजह हो सकती है। फिलहाल सभी छात्राएं स्वस्थ हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। बक्सर के राजपुर प्रखंड स्थित कनेहरी उच्च विद्यालय में सोमवार को भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण करीब 10 छात्र-छात्राएं अचानक बेहोश हो गए, जिससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह चेतना सत्र समाप्त होने के बाद जैसे ही पहली कक्षा शुरू हुई, बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते कई छात्र-छात्राएं चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े। स्थिति बिगड़ती देख शिक्षकों और अन्य छात्रों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… हेड मास्टर ने बच्चों को पंखों के नीचे लिटाया विद्यालय के हेड मास्टर अरविंद कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए सभी प्रभावित बच्चों को पंखों के नीचे लिटाकर प्राथमिक उपचार शुरू कराया। साथ ही घटना की जानकारी तुरंत वरीय अधिकारियों को दी गई। बच्चों के बेहोश होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। छात्राओं को एंबुलेंस से CHC भेजा, सुरक्षित सूचना मिलते ही मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से प्रभावित छात्राओं को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। डॉक्टरों के उपचार के बाद सभी बच्चों की हालत में सुधार हुआ और दोपहर तक उन्हें छुट्टी दे दी गई। फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब इस विद्यालय में गर्मी के कारण बच्चे बीमार पड़े हों। इससे पहले शनिवार को भी कुछ छात्रों की तबीयत बिगड़ चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। हेड मास्टर बोले-दवाइयों और ORS की मांग प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी और लू इस घटना का मुख्य कारण है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय प्रशासन ने पहले ही स्वास्थ्य विभाग से प्राथमिक उपचार के लिए दवाइयों और ओआरएस की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर स्कूल की छुट्टी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विद्यालय की छुट्टी सुबह 9 बजे ही कर दी गई। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूलों में गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। डॉक्टर बोले-सभी छात्राएं स्वस्थ, डिस्चार्ज किया राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि स्कूल की कुछ छात्राएं तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल पहुंची थीं। सभी छात्राओं को तत्काल डीएनएस चढ़ाया गया और खाने-पीने की व्यवस्था की गई। जांच के दौरान सभी का ब्लड प्रेशर सामान्य पाया गया। उन्होंने बताया कि मॉर्निंग स्कूल होने के कारण कई बच्चे बिना भोजन किए ही स्कूल आ जाते हैं, साथ ही बढ़ती गर्मी भी इसकी एक वजह हो सकती है। फिलहाल सभी छात्राएं स्वस्थ हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।


