लुधियाना में मलाइका अरोड़ा के डांस पर फैंस बेकाबू:नाच पंजाबन और मुन्नी बदनाम हुई गाने पर दी परफॉर्मेंस, सेल्फी के लिए मची होड़

लुधियाना में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने परफॉर्मेंस दी। मौका शहर के एक बड़े कारोबारी की एनिवर्सरी का था। मलाइका ने अपने डांस और स्टेज प्रेजेंस से मेहमानों को खूब एंटरटेन किया। मलाइका अरोड़ा को अपने बीच पाकर फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेकाबू होते दिखे। बाउंसरों ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को संभाला। कार्यक्रम में उन्होंने ‘चल छैया-छैया’, अनारकली डिस्को चली और मुन्नी बदनाम हुई, नाच पंजाबन जैसे गानों पर डांस किया। सिंगर सागर भाटिया ने भी अपनी गायकी से समां बांधा। मलाइका की परफॉर्मेंस के PHOTOS… एक घंटे तक रुकीं मलाइका अरोड़ा जानकारी के अनुसार, लुधियाना के पॉश इलाके फिरोजपुर रोड स्थित महाराजा मेंशन में बुधवार को शहर के एक नामी टेक्सटाइल कारोबारी की 25वीं सिल्वर जुबली एनिवर्सरी थी, जहां मलाइका अरोड़ा ने परफॉर्मेंस दी। कार्यक्रम की शुरुआत डीजे पार्टी से हुई, जिसके बाद मलाइका अरोड़ा ने स्टेज संभाला। इस दौराव उन्होंने चल छैया-छैया’, ‘अनारकली डिस्को चली’ और ‘मुन्नी बदनाम हुई’ जैसे गानों पर डांस किया। वह करीब एक घंटे तक यहां पर रुकीं। हर किसी को झूमने पर मजबूर किया कार्यक्रम में शहर की करीब 500 नामी हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में जैसे ही मलाइका ने स्टेज पर एंट्री ली, पूरा हॉल तालियों और शोर से गूंज उठा। मलाइका ने अपने सिग्नेचर स्टेप्स और स्टेज प्रेजेंस से हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं सिंगर सागर भाटिया ने भी गीतों से समां बांधा। सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे फैंस परफॉरमेंस के दौरान वहां मौजूद फैंस मलाइका के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे। हर कोई इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करना चाहता था। हालांकि, सुरक्षा कारणों और व्यस्त शेड्यूल की वजह से मलाइका अरोड़ा ने केवल अपनी तय परफॉरमेंस दी और उसके तुरंत बाद वहां से रवाना हो गईं। ********** ये खबर भी पढ़ें: सुनंदा शर्मा को टच करने कूदा फैन: डरकर चिल्लाई सिंगर, स्टेज छोड़ा, बाउंसरों ने युवक को स्टेज से नीचे फेंका; शो बीच में ही कैंसिल पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने गाजियाबाद में बीच में ही लाइव शो कैसिंल कर दिया और परफॉर्मेंस छोड़कर चली गईं। 3 अप्रैल की रात आरकेजीआईटी कॉलेज में चल रहे शो के दौरान अचानक एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा और उनके पैरों में गिर पड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *