दरभंगा में आज रात 12 बजे होलिका दहन:शहर के चौक-चौराहों पर हुईं तैयारियां, लकड़ी-उपले और पूजा सामग्री जुटाए

दरभंगा में आज रात 12 बजे होलिका दहन:शहर के चौक-चौराहों पर हुईं तैयारियां, लकड़ी-उपले और पूजा सामग्री जुटाए

दरभंगा शहर के कटहलवारी वार्ड संख्या-13 में होलिका दहन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थानीय लोगों की ओर से होलिका दहन की तैयारियां की गई है। इस बार 2 मार्च और 3 मार्च की रात अलग-अलग इलाकों में होलिका दहन किया जाएगा। कुछ स्थानों पर आज रात दहन होगा, जबकि कुछ जगहों पर 3 मार्च की रात शुभ मुहूर्त में होलिका जलाई जाएगी। वहीं, 4 मार्च को पूरे क्षेत्र में होली मनाई जाएगी। विधि-विधान के साथ होलिका स्थल को सजाया स्थानीय युवक और आयोजन समिति के सदस्यों ने पूरे विधि-विधान के साथ होलिका स्थल को सजाया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लकड़ी, उपले और पूजन सामग्री की व्यवस्था की। समिति के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए रात 12 बजे के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन संपन्न कराया जाएगा।
होलिका दहन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस पर्व को लेकर उत्साहित हैं। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। दरभंगा शहर के कटहलवारी वार्ड संख्या-13 में होलिका दहन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थानीय लोगों की ओर से होलिका दहन की तैयारियां की गई है। इस बार 2 मार्च और 3 मार्च की रात अलग-अलग इलाकों में होलिका दहन किया जाएगा। कुछ स्थानों पर आज रात दहन होगा, जबकि कुछ जगहों पर 3 मार्च की रात शुभ मुहूर्त में होलिका जलाई जाएगी। वहीं, 4 मार्च को पूरे क्षेत्र में होली मनाई जाएगी। विधि-विधान के साथ होलिका स्थल को सजाया स्थानीय युवक और आयोजन समिति के सदस्यों ने पूरे विधि-विधान के साथ होलिका स्थल को सजाया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लकड़ी, उपले और पूजन सामग्री की व्यवस्था की। समिति के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए रात 12 बजे के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन संपन्न कराया जाएगा।
होलिका दहन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस पर्व को लेकर उत्साहित हैं। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *