बांसवाड़ा में एक युवक ने खुद पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। युवक ने चाकू से अपने पेट और गले में कई वार किए। मामला जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के सालिया गांव में गुरुवार देर रात का है। बताया जा रहा है कि युवक विनोद होटल पर काम करता है और डिप्रेशन में था। मानसिक तनाव में उठाया आत्मघाती कदम जानकारी के मुताबिक सालिया निवासी विनोद पुत्र लक्ष्मण पिछले काफी समय से डिप्रेशन में था। गुरुवार रात को जब वह होटल से आया तो साथ में चाकू लेकर आया था। घर पहुंचते ही उसने अपने पर हमला कर दिया। युवक की चीख सुनकर परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। स्थानीय अस्पताल से MG रेफर घटना के तुरंत बाद परिजनों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। विनोद को पहले स्थानीय अस्पताल वजवाना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रात करीब 12 बजे उसे एमजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया हैं।


