बांका में महिला को गोली मारकर कैश, ज्वेलरी लूटे:बैंक से लौटते समय अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में भर्ती

बांका में महिला को गोली मारकर कैश, ज्वेलरी लूटे:बैंक से लौटते समय अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में भर्ती

बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की संध्या तरीमंझगांय गांव में अपराधियों ने एक महिला को गोली मारकर नगदी और जेवरात छीन लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घायल महिला को पहले संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। जख्मी महिला की पहचान तरीमंझगांय गांव निवासी निर्मला देवी, पति वीरेंद्र दास, के रूप में हुई है। घटना के समय उनकी पुत्री सोनी कुमारी भी साथ थी। पीड़िता और उसकी पुत्री ने बताया कि वे दोनों संग्रामपुर स्थित एसबीआई बैंक से 50 हजार रुपये नगद निकालकर लौट रही थीं। साथ ही करीब 80 हजार रुपये मूल्य के जेवरात भी बंधक से छुड़ाकर अपने घर वापस जा रही थीं। दोनों मां-बेटी टोटो से घर लौट रही थीं। बाजार से ही एक युवक ई-रिक्शा में साथ बैठ गया था पीड़िता ने बताया कि बाजार से ही एक युवक टोटो में उनके साथ बैठ गया था,जबकि दूसरा युवक काले रंग की पल्सर बाइक से पीछे-पीछे चल रहा था। रास्ते में टोटो में बैठे युवक ने बातचीत शुरू करते हुए पूछा कि टोटो कहां जाएगा।इस पर महिला ने बताया कि टोटो बघोनियां जा रहा है।युवक ने खुद को पसिया गांव जाने की बात कही।इसी दौरान जब टोटो लालूनगर बजरंगबली मंदिर के पास सुनसान स्थान पर पहुंचा, तभी टोटो में बैठे अपराधी ने चालक से गाली-गलौज करते हुए टोटो रुकवा दिया। इसके बाद अपराधी महिला के झोले में रखे 50 हजार रुपये नगद और जेवरात छीनने लगा।जब मां-बेटी ने विरोध किया तो अपराधी ने हथियार निकालकर गोली चला दी।गोली निर्मला देवी के दाहिने पैर के घुटने में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद अपराधी महिला का झोला छीनकर पीछे से आ रहे अपने साथी की बाइक पर बैठकर बघोनियां नहर की ओर फरार हो गया। मां को इलाज के लिए संग्रामपुर अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद घायल महिला की पुत्री ने स्थानीय लोगों की मदद से अपनी मां को इलाज के लिए संग्रामपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। पीड़ित महिला और उसकी पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल था। जेवरात छुड़ाकर वापस लौट रही थीं पीड़िता ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी खड़गपुर थाना क्षेत्र के परसंडो गांव में हुई है। किसी जरूरी काम के कारण उन्होंने अपनी पुत्री और स्वयं के कुछ जेवरात संग्रामपुर में बंधक रखे थे। पैसे की व्यवस्था होने पर शुक्रवार को वे जेवरात छुड़ाकर वापस लौट रही थीं। शनिवार को पुत्री की विदागरी होनी थी, जिसके लिए बैंक से नगद राशि भी निकाली गई थी। इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर बेलहर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला को गोली मारकर घायल किया गया है तथा नगदी और जेवरात की छिनतई हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की संध्या तरीमंझगांय गांव में अपराधियों ने एक महिला को गोली मारकर नगदी और जेवरात छीन लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घायल महिला को पहले संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। जख्मी महिला की पहचान तरीमंझगांय गांव निवासी निर्मला देवी, पति वीरेंद्र दास, के रूप में हुई है। घटना के समय उनकी पुत्री सोनी कुमारी भी साथ थी। पीड़िता और उसकी पुत्री ने बताया कि वे दोनों संग्रामपुर स्थित एसबीआई बैंक से 50 हजार रुपये नगद निकालकर लौट रही थीं। साथ ही करीब 80 हजार रुपये मूल्य के जेवरात भी बंधक से छुड़ाकर अपने घर वापस जा रही थीं। दोनों मां-बेटी टोटो से घर लौट रही थीं। बाजार से ही एक युवक ई-रिक्शा में साथ बैठ गया था पीड़िता ने बताया कि बाजार से ही एक युवक टोटो में उनके साथ बैठ गया था,जबकि दूसरा युवक काले रंग की पल्सर बाइक से पीछे-पीछे चल रहा था। रास्ते में टोटो में बैठे युवक ने बातचीत शुरू करते हुए पूछा कि टोटो कहां जाएगा।इस पर महिला ने बताया कि टोटो बघोनियां जा रहा है।युवक ने खुद को पसिया गांव जाने की बात कही।इसी दौरान जब टोटो लालूनगर बजरंगबली मंदिर के पास सुनसान स्थान पर पहुंचा, तभी टोटो में बैठे अपराधी ने चालक से गाली-गलौज करते हुए टोटो रुकवा दिया। इसके बाद अपराधी महिला के झोले में रखे 50 हजार रुपये नगद और जेवरात छीनने लगा।जब मां-बेटी ने विरोध किया तो अपराधी ने हथियार निकालकर गोली चला दी।गोली निर्मला देवी के दाहिने पैर के घुटने में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद अपराधी महिला का झोला छीनकर पीछे से आ रहे अपने साथी की बाइक पर बैठकर बघोनियां नहर की ओर फरार हो गया। मां को इलाज के लिए संग्रामपुर अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद घायल महिला की पुत्री ने स्थानीय लोगों की मदद से अपनी मां को इलाज के लिए संग्रामपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। पीड़ित महिला और उसकी पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल था। जेवरात छुड़ाकर वापस लौट रही थीं पीड़िता ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी खड़गपुर थाना क्षेत्र के परसंडो गांव में हुई है। किसी जरूरी काम के कारण उन्होंने अपनी पुत्री और स्वयं के कुछ जेवरात संग्रामपुर में बंधक रखे थे। पैसे की व्यवस्था होने पर शुक्रवार को वे जेवरात छुड़ाकर वापस लौट रही थीं। शनिवार को पुत्री की विदागरी होनी थी, जिसके लिए बैंक से नगद राशि भी निकाली गई थी। इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर बेलहर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला को गोली मारकर घायल किया गया है तथा नगदी और जेवरात की छिनतई हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *