मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जमुई जिले के झाझा विधायक दामोदर रावत और जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने मंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया है। दोनों नेताओं को मंत्री बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। पटना में उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने शुक्रवार को उद्योग विभाग का औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने उनका स्वागत किया और विभाग की विभिन्न योजनाओं, निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक विकास तथा आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। जमुई भाजपा जिला इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त की पदभार संभालने के बाद श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में उद्योगों का विकास, रोजगार सृजन और निवेशकों के लिए पारदर्शी एवं उद्योग-अनुकूल माहौल तैयार करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। दूसरी ओर, दामोदर रावत ने भी परिवहन विभाग का औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल किए जाने पर जमुई भाजपा जिला इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बिहार के हर व्यक्ति तक विकास और सुशासन का लाभ पहुंचे – दामोदर रावत पदभार ग्रहण करने के बाद दामोदर रावत ने कहा कि उनकी सरकार का प्रयास रहेगा कि बिहार के हर व्यक्ति तक विकास और सुशासन का लाभ पहुंचे। जमुई से दो मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। दुर्गा प्रसाद केसरी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है, और जमुई को दो मंत्री मिलने से जिले के विकास को नई गति मिलेगी। भाजपा जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि श्रेयसी सिंह को उद्योग विभाग जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय मिलने से जमुई जैसे पिछड़े क्षेत्र में उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस दौरान एनडीए गठबंधन के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जमुई जिले के झाझा विधायक दामोदर रावत और जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने मंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया है। दोनों नेताओं को मंत्री बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। पटना में उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने शुक्रवार को उद्योग विभाग का औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने उनका स्वागत किया और विभाग की विभिन्न योजनाओं, निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक विकास तथा आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। जमुई भाजपा जिला इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त की पदभार संभालने के बाद श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में उद्योगों का विकास, रोजगार सृजन और निवेशकों के लिए पारदर्शी एवं उद्योग-अनुकूल माहौल तैयार करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। दूसरी ओर, दामोदर रावत ने भी परिवहन विभाग का औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल किए जाने पर जमुई भाजपा जिला इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बिहार के हर व्यक्ति तक विकास और सुशासन का लाभ पहुंचे – दामोदर रावत पदभार ग्रहण करने के बाद दामोदर रावत ने कहा कि उनकी सरकार का प्रयास रहेगा कि बिहार के हर व्यक्ति तक विकास और सुशासन का लाभ पहुंचे। जमुई से दो मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। दुर्गा प्रसाद केसरी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है, और जमुई को दो मंत्री मिलने से जिले के विकास को नई गति मिलेगी। भाजपा जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि श्रेयसी सिंह को उद्योग विभाग जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय मिलने से जमुई जैसे पिछड़े क्षेत्र में उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस दौरान एनडीए गठबंधन के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।


