अररिया के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत रमई पंचायत के घोराघाट वार्ड नंबर-1 में गुरुवार सुबह एकतरफा प्यार में युवक ने पड़ोस की 17 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान चांदनी, पिता ग्यासउद्दीन, निवासी घोराघाट वार्ड नंबर-1, फारबिसगंज के रूप में हुई है। घर के पास मारी गोली स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8 बजे गांव के ही युवक कासिफ उर्फ नन्हे ने चांदनी को गोली मार दी। गोली लगते ही युवती गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में युवती को इलाज के लिए फारबिसगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी की बात से नाराज था युवक स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी युवक चांदनी से शादी करना चाहता था। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से युवती के पीछे पड़ा था। इधर, चांदनी के परिजन उसकी शादी दूसरी जगह तय करने की तैयारी कर रहे थे। घटना वाले दिन ही लड़के वाले युवती को देखने आने वाले थे। ग्रामीणों का कहना है कि इसी बात से नाराज होकर युवक ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। परिवार में मचा कोहराम चांदनी की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। अररिया के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत रमई पंचायत के घोराघाट वार्ड नंबर-1 में गुरुवार सुबह एकतरफा प्यार में युवक ने पड़ोस की 17 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान चांदनी, पिता ग्यासउद्दीन, निवासी घोराघाट वार्ड नंबर-1, फारबिसगंज के रूप में हुई है। घर के पास मारी गोली स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8 बजे गांव के ही युवक कासिफ उर्फ नन्हे ने चांदनी को गोली मार दी। गोली लगते ही युवती गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में युवती को इलाज के लिए फारबिसगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी की बात से नाराज था युवक स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी युवक चांदनी से शादी करना चाहता था। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से युवती के पीछे पड़ा था। इधर, चांदनी के परिजन उसकी शादी दूसरी जगह तय करने की तैयारी कर रहे थे। घटना वाले दिन ही लड़के वाले युवती को देखने आने वाले थे। ग्रामीणों का कहना है कि इसी बात से नाराज होकर युवक ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। परिवार में मचा कोहराम चांदनी की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।


