छह जिलों में होगा प्रभाव क्षेत्र:इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन का एरिया अब 16087 वर्ग किमी

छह जिलों में होगा प्रभाव क्षेत्र:इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन का एरिया अब 16087 वर्ग किमी

इंदौर सहित पांच अन्य जिलों को जोड़कर बनने वाले इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन (आईयूएमआर) को लेकर अंतत: एरिया फाइनल हो गया है। अब इस अथॉरिटी का क्षेत्राधिकार 16087 वर्ग किमी होगा। जल्द ही इसे नोटिफिकेशन के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा। भोपाल मेट्रोपॉलिटन का एरिया पहले ही फाइनल होकर नोटिफिकेशन के लिए जा चुका है। संभवत: इसी माह के अंत में दोनों अथॉरिटी का एरिया नोटिफाई हो जाएगा। यह फैसला बुधवार को इंदौर-उज्जैन संभागायुक्त की संयुक्त बैठक में हुआ।
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े और उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह की मौजूदगी में यह आंतरिक बैठक हुई। सूत्रों का कहना है कि एरिया को लेकर सीएम के जो निर्देश या घोषणाएं थीं, उन्हें शामिल कर नया क्षेत्रफल तय हो चुका है। अगले दो महीने में सिचुएशन एनालिसिस होगा। इसमें आईयूएमआर में शामिल जिलों की अलग-अलग तहसील, निकायों का डेटा, वहां की जनसंख्या, स्थापित उद्योग, क्षेत्र की विशेषता की स्टडी होगी। सभी जिलों का डेटा लेने और हर जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के संबंध में कलेक्टर्स की एक मीटिंग होगी।
इसके बाद वहां की भौगोलिक, आर्थिक, धार्मिक-सामाजिक स्थिति का आकलन होगा। अधिकारियों का कहना है कि एक साल में अथॉरिटी पूरी तरह कार्यशील होगी। तब तक फाइनल प्लान भी तैयार हो जाएगा। अब तक पांच बार बढ़ा एरिया
इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन में यह बढ़ोतरी पांचवीं बार हुई है। जब इसकी शुरुआत हुई थी, तब आईयूएमआर में इंदौर, उज्जैन, धार और देवास जिले के 6631 वर्ग किमी क्षेत्र को शामिल किया गया था।
बाद में रीजन में बदनावर, बड़नगर तहसील को शामिल करते हुए इसका विस्तार 7863 वर्ग किमी कर दिया गया। {तीसरी बार में मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही इसमें शाजापुर जिले का कुछ हिस्सा भी शामिल किया गया। रीजन का दायरा बढ़कर 9336.1 वर्ग किमी हो गया।
फिर इसका विस्तार करके इसका दायरा 9989.69 वर्ग किमी कर दिया गया था। इसमें पांच जिले और 29 तहसील शामिल थीं। इन जिलों में इंदौर, देवास, उज्जैन, धार और शाजापुर शामिल थे।
पांचवीं बार में इसे 14,550 वर्ग किमी किया गया था। अब छठवीं बार में एरिया फाइनल हो पाया है। दिसंबर में 14550 वर्ग किमी तय हुआ था
दिसंबर में इंदौर में सीएम द्वारा ली गई बैठक में 14,550 वर्ग किमी का एरिया तय किया था। इसके बाद सीएम ने उसमें शाजापुर जिले की दो और तहसीलों को भी इसमें शामिल कर पूरे जिले को कवर करने के लिए कहा था।
इसके बाद सीएम ने उज्जैन में बड़नगर और शाजापुर-मक्सी का पूरा हिस्सा शामिल करने की घोषणा कर दी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *