इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA) के इंदौर सेंटर की 2026-28 कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। आर्किटेक्ट अर्पित काबरा को अध्यक्ष चुना गया है। नई कार्यकारिणी में आर्किटेक्ट कपिल जैन उपाध्यक्ष, आर्किटेक्ट गुंजन बडजात्या मानद सचिव और आर्किटेक्ट राहुल चानोदिया मानद कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में आर्किटेक्ट विकास द्विवेदी, रौनक खंडेलवाल, मयूर चौकसे और अंगद कसलीवाल निर्वाचित हुए हैं। नई टीम का उद्देश्य इंदौर के आर्किटेक्ट्स के लिए संस्थान की गतिविधियों को अधिक सक्रिय और व्यापक बनाना है। इसके तहत व्याख्यान, कार्यशालाओं और संगोष्ठियों के माध्यम से पेशेवर ज्ञान और कौशल को बढ़ावा दिया जाएगा। टीम वरिष्ठ आर्किटेक्ट्स के अनुभव और युवा आर्किटेक्ट्स की नई सोच के बीच संवाद मजबूत करने पर भी काम करेगी। आर्किटेक्चर विद्यार्थियों और युवा पेशेवरों को IIA की गतिविधियों से जोड़कर उन्हें विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के अवसर उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी।

