रोहतक सत्यवान हत्याकांड, नौवां आरोपी अरेस्ट:बिहार के विपिन ने चलाई थी गोली, आठ आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके

रोहतक सत्यवान हत्याकांड, नौवां आरोपी अरेस्ट:बिहार के विपिन ने चलाई थी गोली, आठ आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके

रोहतक पुलिस ने खरावड़ आउटर बाइपास के पास हुए सत्यवान हत्याकांड मामले में नौवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि 20 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि खरावड़ आउटर बाइपास पुल के पास एक ब्रेजा गाड़ी खड़ी है, जिस पर गोलियों के निशान हैं। मौके पर खून और खाली कारतूस भी पड़े थे। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। गाड़ी मालिक की पहचान खेड़ी साध, रोहतक निवासी सत्यवान पुत्र स्व. दीवान के रूप में हुई। सत्यवान की मां की शिकायत पर आईएमटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। क्या है पूरा मामला शुरुआती जांच में सामने आया कि 20 फरवरी 2026 को सत्यवान अपने बेटे को परीक्षा दिलाने खरखौदा गया था। इसके बाद वह सांपला तहसील में किसी काम से गया। खरावड़ आउटर बाइपास पुल के पास ब्रेजा गाड़ी में बैठे सत्यवान पर अज्ञात युवकों ने गोलियां चलाई थीं। 24 फरवरी 2026 की सुबह जेएनएल नहर, कन्हेली पहरावर रोड से सत्यवान का शव मिला था। मामले की जांच सहायक उप-निरीक्षक जसबीर कर रहे हैं। जांच के दौरान 10 सितंबर 2026 को आरोपी विपिन को बिहार के थरथरी गांव से गिरफ्तार किया गया। विपिन ने ही गोली चलाई थी और अपरहण किया था। इस वारदात में शामिल आठ अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुरानी रंजिश में की गई थी हत्या पुलिस के अनुसार, सत्यवान की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। सत्यवान ने 2018 में अपने ही गांव के एक युवक की हत्या की थी। इस मामले में उसे स्थानीय कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जिसे लेकर सत्यवान ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर रखी थी। घटना के समय वह हाईकोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *