मुझे सुकून है अपराधी अपने अंजाम तक पहुंचा:सऊदी से लौटा पति बोला- पुलिस ने मुझे न्याय दिलाया, मुझे आमिर पर पहले से था शक

मुझे सुकून है अपराधी अपने अंजाम तक पहुंचा:सऊदी से लौटा पति बोला- पुलिस ने मुझे न्याय दिलाया, मुझे आमिर पर पहले से था शक

अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मोहल्ले में 2 मई को हुए 4 बच्चों और 3 मई को मां गौसिया हत्याकांड के बाद बुधवार को बच्चों के पिता नियाज सऊदी अरब से वापस घर कसड़ा गांव पहुंचे। पत्नी गौसिया खान और 4 मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या की खबर ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था। घर पहुंचते ही वह सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी का अंतिम दर्शन किया। इस दौरान मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। आरोपी आमिर के एनकाउंटर पर कहा, मुझे सुकून है अपराधी अपने अंजाम तक पहुंचा और मारा गया। मुझे उस पर पहले से ही शक था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द किया, जिसके बाद भारी गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान पूरे इलाके में मातम पसरा रहा और सैकड़ों लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। मीडिया से बातचीत में नियाज ने बताया, उन्हें इस घटना के पीछे आरोपी आमिर पर पहले से ही शक था। जैसे ही मुझे घटना की जानकारी मिली, मैंने तुरंत सीओ सिटी और कोतवाल को फोन कर आमिर का नाम बताया और कहाकि उसी ने यह वारदात की होगी। क्योंकि एक महीने पहले घर के सामने शराब पीने को लेकर बच्चे से कहासुनी हुई थी। मैंने इसको घरवालों से शिकायत भी की थी। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा, पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए तेजी से जांच की और आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने मेरी बात को गंभीरता से लिया, साक्ष्य जुटाए और भागने के दौरान आरोपी को घेर लिया और मुठभेड़ के दौरान उसे मार गिराया गया। पुलिस ने जो किया, उससे मुझे न्याय मिला। हालांकि, उन्होंने भावुक होते हुए कहाकि अब उनका परिवार वापस नहीं आ सकता। मेरी दुनिया उजड़ गई है। पत्नी और बच्चों के बिना अब जिंदगी वैसी नहीं रहेगी, लेकिन कम से कम यह सुकून है कि अपराधी अपने अंजाम तक पहुंचा। उनकी आंखें नम हो गईं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद कई टीमें गठित की गई थी। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और वह मारा गया। यह खबर भी पढ़ें… एनकाउंटर में ढेर हत्यारे को दफनाने से परिवार का इनकार:अंबेडकरनगर में कहा- कोई रिश्ता नहीं; 4 बच्चों और उनकी मां का मर्डर किया था यूपी के अंबेडकरनगर में महिला और चार बच्चों के हत्यारे आमिर के शव को दफनाने परिवार ने इनकार कर दिया। इमाम ने कब्र पर फातिहा पढ़ने से भी मना कर दिया। पुलिस ने खुद शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी कर ली। हालांकि, देर रात परिवार शव लेने के लिए राजी हो गया। उन्होंने आमिर को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया। पढ़ें पूरी खबर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *