Soha Ali Khan Heart Disease Risk: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान अपने पॉडकास्ट में आये गेस्ट के साथ वुमन हेल्थ और ट्रीटमेंट्स पर खुल कर बात करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी लेटेस्ट ब्लड रिपोर्ट के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके शरीर में ऐसा जीन है, जिससे उन्हें दिल की बीमारी होने का खतरा ज्यादा है।
सोहा अली खान को है हार्ट डिजीज का खतरा (Soha Ali Khan Heart Disease Risk)
सोहा अली खान ने अपने यूट्यूब पॉडकास्ट पर शेफ रणवीर बरार और गरिमा अरोड़ा के साथ हेल्दी डाइट और हार्ट डिसीज पर बात करते हुए बताया, “मैं हेल्दी रहने के लिए खुद पर बहुत ध्यान देती हूं। मुझे बताया गया है कि मेरे लिए मेडिटेरेनियन डाइट सबसे ज्यादा हेल्दी है। मैंने हाल ही में अपना ब्लड टेस्ट कराया। मेरा LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) कम है और HDL (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) ज्यादा है, जो अच्छी बात है। लेकिन मेरे अंदर एक ऐसा जीन है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए मुझे अपना कोलेस्ट्रॉल सामान्य से भी कम रखना पड़ता है।”
इसके आगे उन्होंने बताया, “मैं हमेशा से हेल्दी खाना खाने में विश्वास करती हूं। इस डाइट में ताजा खाना, कम फैट वाला प्रोटीन और सही तरह के तेल शामिल होते हैं। पहले हम सभी वेजिटेबल ऑयल इस्तेमाल करते थे, लेकिन कुणाल ने कहा कि इन्हें हटाकर बीज वाले तेलों का इस्तेमाल शुरू करना चाहिए।”
इससे पहले वजन घटाने वाली दवाओं पर भी की थी बात
पिछले साल जब कॉमेडियन और इन्फ्लुएंसर ऐश्वर्या मोहनराज द्वारा वजन कम करने के लिए मौनजारो का उपयोग क्यों करने पर वीडियो पर सोशल मीडिया पर बवाल मचा था। जब सब ऐश्वर्या के इस बयान पर मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे थे, उस दौरान एक्ट्रेस सोहा अली खान ने ऐश्वर्या की हिम्मत की खुले दिल से तारीफ की है। उस वक्त सोहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था, “आखिरकार किसी ने सच बोला। उन्होंने ये स्वीकार किया कि केवल सही खाना और व्यायाम से नहीं, बल्कि मौनजारो के यूज से भी उनका वजन कम हुआ। मुझे लगता है इस सच को बोलने के लिए बड़ी हिम्मत चाहिए।”
इसके साथ ही सोहा अली खान ने लोगों से अपील भी की थी कि “वो वजन घटाने वाली दवाओं का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें और किसी भी इन्फ्लुएंसर की बात पर आंख बंद करके विश्वास ना करें, ओजेम्पिक और मौनजारो कोई फैशन ट्रेंड नहीं हैं, ये एक मेडिकल ट्रीटमेंट हैं जो सिर्फ उन्हीं के लिए हैं जिन्हें असल में इसकी जरूरत होती है।”


