Hubballi में साहूकारों के कर्ज से तंग आकर मां ने तीन बेटियों को दिया जहर, दो की मौत

Hubballi में साहूकारों के कर्ज से तंग आकर मां ने तीन बेटियों को दिया जहर, दो की मौत

कर्नाटक के हुब्बाली में कर्ज चुकाने को लेकर साहूकारों की ओर से बनाए जा रहे दबाव को बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण शनिवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर जहर देने के बाद खुद भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जहर खाने से महिला और उसकी एक बेटी की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सविता (42) और निवेदिता उर्फ ​​गडिगेव्वा (आठ) के रूप में हुई है। हुब्बाली के ‘कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सविता की दो अन्य बेटियां, भाग्यलक्ष्मी (छह) और हर्षिता (नौ) का अब भी अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, सविता ने कई स्वयं-सहायता समूहों से रुपये उधार लिए थे और उसने तीन लाख रुपये के लिए अपनी कृषि भूमि गिरवी रखी थी तथा इसके अलावा दो लाख रुपये का और कर्ज भी लिया था। पुलिस के मुताबिक, साहूकारों का दबाव न सह पाने के कारण सविता ने यह कदम उठाया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसने पहले अपने तीन बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी विषाक्त पदार्थ खा लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *