बाइक की चाबी न देने पर वेटर की हत्या:गोपालगंज में साथी ने पीठ पर चाकू से किया वार, इलाज के दौरान मौत; 3 आरोपी गिरफ्तार

बाइक की चाबी न देने पर वेटर की हत्या:गोपालगंज में साथी ने पीठ पर चाकू से किया वार, इलाज के दौरान मौत; 3 आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज में वेटर की साथी कर्मियों ने आपसी विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित होटल राजीव रीजेंसी की है। मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी स्व विजेंद्र सिंह का बेटा अनीश सिंह(21) के रूप में हुई है। अनीश पिछले चार माह से वेटर कैप्टन के रूप में काम करता था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को होटल के सामने रखकर जमकर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में मुख्य आरोपी समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। होटल में किचन स्टाफ राहुल का जन्मदिन था, जिसके जश्न में होटल के अन्य स्टाफ शामिल थे। बाइक की चाबी नहीं देने पर विवाद इसी पार्टी के दौरान आरोपी गौतम ने मृतक से बाइक की चाबी मांगी। युवक ने जब बाइक की चाबी देने से इनकार किया, तो आरोपी गुस्से में आ गया और विवाद बढ़ने पर उसने चाकू से युवक की पीठ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मुख्य आरोपी गौतम मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है और उसने करीब 20 दिन पहले ही उस होटल का काम छोड़ दिया था, लेकिन वह जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 3 को पकड़ा घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस हरकत में आई। हत्या के बाद होटल के अन्य स्टाफ ने मुख्य आरोपी गौतम को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके अलावा, इस पूरी घटना में संलिप्त अन्य आरोपी राहुल और सुजॉय को पुलिस ने थावे थाना क्षेत्र के वृंदावन इलाके से गिरफ्तार कर लिया है, जो घटना के बाद फरार होने की फिराक में थे। होटल के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर रहे परिजनों को पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित परिजन निष्पक्ष जांच और होटल मालिक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के अन्य पहलुओं और कारणों की पूरी सच्चाई सामने आ सके। गोपालगंज में वेटर की साथी कर्मियों ने आपसी विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित होटल राजीव रीजेंसी की है। मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी स्व विजेंद्र सिंह का बेटा अनीश सिंह(21) के रूप में हुई है। अनीश पिछले चार माह से वेटर कैप्टन के रूप में काम करता था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को होटल के सामने रखकर जमकर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में मुख्य आरोपी समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। होटल में किचन स्टाफ राहुल का जन्मदिन था, जिसके जश्न में होटल के अन्य स्टाफ शामिल थे। बाइक की चाबी नहीं देने पर विवाद इसी पार्टी के दौरान आरोपी गौतम ने मृतक से बाइक की चाबी मांगी। युवक ने जब बाइक की चाबी देने से इनकार किया, तो आरोपी गुस्से में आ गया और विवाद बढ़ने पर उसने चाकू से युवक की पीठ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मुख्य आरोपी गौतम मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है और उसने करीब 20 दिन पहले ही उस होटल का काम छोड़ दिया था, लेकिन वह जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 3 को पकड़ा घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस हरकत में आई। हत्या के बाद होटल के अन्य स्टाफ ने मुख्य आरोपी गौतम को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके अलावा, इस पूरी घटना में संलिप्त अन्य आरोपी राहुल और सुजॉय को पुलिस ने थावे थाना क्षेत्र के वृंदावन इलाके से गिरफ्तार कर लिया है, जो घटना के बाद फरार होने की फिराक में थे। होटल के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर रहे परिजनों को पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित परिजन निष्पक्ष जांच और होटल मालिक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के अन्य पहलुओं और कारणों की पूरी सच्चाई सामने आ सके।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *