सुपौल में 8 परिवारों के घर जलकर राख:10 लाख से अधिक का नुकसान, कैंसर मरीज के इलाज के पैसे भी जले

सुपौल में 8 परिवारों के घर जलकर राख:10 लाख से अधिक का नुकसान, कैंसर मरीज के इलाज के पैसे भी जले

सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र की नन्दना पंचायत के वार्ड संख्या 2 में मंगलवार अहले सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में आठ परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा इलाका धू-धू कर जलने लगा, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से गीता देवी, दुखनी देवी, शकली देवी, प्रमोद रजक, हरिनंदन रजक और रंजन देवी सहित अन्य पीड़ित परिवारों का सब कुछ जलकर खाक हो गया। घरों में रखे कपड़े, अनाज, जेवर, नगद राशि, जमीन के महत्वपूर्ण कागजात और एक बाइक भी आग की भेंट चढ़ गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़िता गीता देवी ने बताया कि उनके पति विनय रजक कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज बीकानेर में चल रहा है। इलाज के लिए बड़ी मुश्किल से जुटाए गए पैसे भी घर में रखे थे, जो इस आग में जल गए। पीड़ित परिवारों को राहत देने की प्रक्रिया शुरू इस घटना के बाद परिवार के सामने इलाज और जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अग्निपीड़ितों ने सरकार से जल्द मुआवजा और सहायता की मांग की है। त्रिवेणीगंज की सीओ प्रियंका सिंह ने जानकारी दी कि अग्निपीड़ित आठ परिवारों के बीच पॉलिथीन सहित अन्य राहत सामग्री वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि अग्निपीड़ितों को सरकारी स्तर से मिलने वाले सभी लाभ दिए जाएंगे। सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र की नन्दना पंचायत के वार्ड संख्या 2 में मंगलवार अहले सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में आठ परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा इलाका धू-धू कर जलने लगा, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से गीता देवी, दुखनी देवी, शकली देवी, प्रमोद रजक, हरिनंदन रजक और रंजन देवी सहित अन्य पीड़ित परिवारों का सब कुछ जलकर खाक हो गया। घरों में रखे कपड़े, अनाज, जेवर, नगद राशि, जमीन के महत्वपूर्ण कागजात और एक बाइक भी आग की भेंट चढ़ गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़िता गीता देवी ने बताया कि उनके पति विनय रजक कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज बीकानेर में चल रहा है। इलाज के लिए बड़ी मुश्किल से जुटाए गए पैसे भी घर में रखे थे, जो इस आग में जल गए। पीड़ित परिवारों को राहत देने की प्रक्रिया शुरू इस घटना के बाद परिवार के सामने इलाज और जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अग्निपीड़ितों ने सरकार से जल्द मुआवजा और सहायता की मांग की है। त्रिवेणीगंज की सीओ प्रियंका सिंह ने जानकारी दी कि अग्निपीड़ित आठ परिवारों के बीच पॉलिथीन सहित अन्य राहत सामग्री वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि अग्निपीड़ितों को सरकारी स्तर से मिलने वाले सभी लाभ दिए जाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *