हॉस्टल वार्डन ने 8-साल के मासूम को बेंत से पीटा:छोटे-भाई के साथ गंदी हरकत का किया था विरोध, बेड पर उल्टा लिटा कर मारा

बांसवाड़ा के एक निजी स्कूल हॉस्टल में चौथी क्लास के 8 साल के स्टूडेंट के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हॉस्टल वार्डन ने 3 मई की रात बच्चे को कमरे में बंद कर बेंत से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। मामला तब सामने आया जब गर्मी की छुट्टियों में घर पहुंचे बच्चे के शरीर पर मां ने चोट के गहरे नीले निशान देखे। राजतालाब थाना पुलिस ने आरोपी वार्डन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कमरे में ले जाकर बेंत से पीटने का आरोप पीड़ित बच्चे ने बताया कि 3 मई की रात वार्डन उसे खींचकर एक कमरे में ले गया। वहां उसे बिस्तर पर उल्टा लिटाकर दीवार से चिपका दिया और लकड़ी की बेंत से लगातार मारपीट की। बच्चे के अनुसार मार इतनी ज्यादा थी कि बेंत टूट गई और वह बेहोश हो गया। उसने आरोप लगाया कि जाते समय वार्डन ने धमकी दी कि किसी को बताया तो और मारेंगे। छोटे भाई के साथ गंदी हरकत का विरोध किया था बच्चे ने बताया कि हॉस्टल में उसकी बुआ का 6 साल का बेटा भी पढ़ता है। 3 मई को उसे तेज बुखार था। जब वह उससे मिलने गया तो पता चला कि कुछ सीनियर स्टूडेंट्स ने उसके छोटे भाई के साथ गंदी हरकत की है। बच्चे ने इसका विरोध किया, जिसके बाद शिकायत वार्डन तक पहुंची। आरोप है कि इसके बाद वार्डन ने बच्चे को पीटा। मां ने नहलाते समय देखे चोट के निशान 6 मई को बच्चे के पिता उसे घर लेकर पहुंचे। परिवार ने देखा कि बच्चा लंगड़ाकर चल रहा था। शाम को मां लीला जब उसे नहलाने ले गई तो पीठ, हाथ और पैरों पर गहरे नीले निशान दिखाई दिए। पूछने पर बच्चा रोने लगा और हॉस्टल वापस नहीं जाने की बात कही। बार-बार पूछने पर बच्चा मां से लिपटकर रोने लगा और बोला- “मुझे हॉस्टल नहीं जाना, वहां बहुत मारते हैं…”। डिप्टी एसपी को सौंपी गई जांच राजतालाब थानाधिकारी देवीलाल मीणा ने बताया कि पिता की रिपोर्ट पर आरोपी वार्डन के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच डिप्टी एसपी घाटोल महेंद्र कुमार को सौंपी गई है। स्कूल प्रबंधन ने कही कार्रवाई की बात स्कूल संचालक ने बताया कि 6 मई से स्कूल में छुट्टियां शुरू हो गई थीं। परिजनों की ओर से बच्चे के साथ मारपीट की जानकारी दी गई थी। अब एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि अगर जांच में वार्डन दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *