पलामू में सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत:ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, रजहरा कोयलवरी में कार्यरत थे

पलामू में सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत:ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, रजहरा कोयलवरी में कार्यरत थे

पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में होमगार्ड जवान जीतू मोची (58) की मौत हो गई। वे पंजीरी कला गांव के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, जीतू मोची पिछले लगभग पांच वर्षों से पड़वा थाना क्षेत्र के रजहरा कोयलवरी में कार्यरत थे। शनिवार को वे अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने घर पंजीरी कला लौट रहे थे। इसी दौरान लालगढ़ गांव स्थित शिव मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद, आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में होमगार्ड कमांडेंट दीपक कुमार ने मृतक जवान के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की और सरकारी प्रावधानों के तहत अन्य मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान और मृतक के परिजन मौजूद थे। पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में होमगार्ड जवान जीतू मोची (58) की मौत हो गई। वे पंजीरी कला गांव के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, जीतू मोची पिछले लगभग पांच वर्षों से पड़वा थाना क्षेत्र के रजहरा कोयलवरी में कार्यरत थे। शनिवार को वे अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने घर पंजीरी कला लौट रहे थे। इसी दौरान लालगढ़ गांव स्थित शिव मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद, आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में होमगार्ड कमांडेंट दीपक कुमार ने मृतक जवान के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की और सरकारी प्रावधानों के तहत अन्य मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान और मृतक के परिजन मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *