जैसलमेर में गर्मी का रिकॉर्ड, उदयपुर में जगन्नाथजी का नौका-विहार:जयपुर में सड़कों पर पानी की बौछार; आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को सोमवार को राहत मिली। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दोपहर बाद हनुमानगढ़,श्रीगंगानगर, बीकानेर सहित कई शहरों आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर समेत इनके आसपास के एरिया में घने बादल छाने के साथ धूलभर हवा चली। वहीं, जैसलमेर में अप्रैल में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज होने का रिकॉर्ड बना। जयपुर में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। उदयपुर में भगवान को नौका विहार कराया गया। इधर, मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 28 अप्रैल को भी 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 2 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। राजस्थान में गर्मी की तस्वीर… ये शहर सबसे ज्यादा गर्म… राजस्थान में गर्मी के बड़े अपडेट्स… सभी शहरों में पारा 40 के ऊपर: पिछले 24 घंटे राज्य में दोपहर तक आसमान साफ रहा। जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़ के अलावा जयपुर और उसके आसपास के एरिया में दिन में लू चली। तेज गर्मी के कारण राज्य के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। जैसलमेर में अप्रैल का सर्वाधिक तापमान: जैसलमेर में सोमवार को गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। कल जैसलमेर में अप्रैल माह की सर्वाधिक तापमान का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि इससे पहले सर्वाधिक तापमान 18 अप्रैल 2025 में सर्वाधिक तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान का रिकॉर्ड था। आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे: दोपहर तक तेज गर्मी और हीटवेव के बाद गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ के एरिया में मौसम में बदलाव हुआ। बीकानेर, गंगानगर के कई एरिया में तूफानी बारिश के साथ ओले गिरे। हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, अलवर के एरिया में भी शाम को मौसम में बदलाव हुआ। यहां घने बादल छाने के बाद तेज धूलभरी हवा चली और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आगे क्या… राजस्थान के प्रमुख शहरों का हाल जयपुर में पारा 43 डिग्री के पार, शाम को आंधी चली जयपुर में सोमवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तेज गर्मी के साथ जयपुर में दिन में लू चली। दिनभर गर्मी के बाद शाम करीब 5 बजे जयपुर के मौसम में बदलाव हुआ। कई ​इलाकों में धूलभरी हवा चली और हल्की बूंदाबांदी हुई। आज भी आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। अजमेर में दिनभर गर्मी का असर रहा अजमेर में सोमवार सुबह से गर्मी का असर बना रहा। तेज धूप के बीच हल्की ठंडी हवा चली। लेकिन तापमान में बढ़ोतरी भी हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम 42.0 और न्यूनतम 27.0 डिग्री था। कोटा में गर्मी ने 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ा कोटा में सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसने पिछले 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में दिन में गर्मी शाम को बारिश हुई सीकर में सोमवार शाम को मौसम में बदलाव हुआ है। शाम करीब सवा 5 बजे बादलों की गर्जना शुरू हुई। इसके बाद धूल भरी हवा चली। तेज हवा के साथ कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे पहले दिन में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। भगवान ने किया नौका विहार उदयपुर में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। 26 और 27 अप्रैल दोनों दिन में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय तेज गर्मी में कोई राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। अलवर में बारिश हुई अलवर में सोमवार को दिन का तापमान 43.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा। सुबह से कुछ इलाकों में बादल भी छाए रहे। शाम करीब 7 बजे तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। जोधपुर में पारा 44 डिग्री पहुंचा जोधपुर शहर में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहा। तेज गर्मी की वजह से दिन में 12 बजे से शाम 4 बजे तक प्रमुख सड़कें ओर बाजार सूने नजर आए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *