Heart Health Tips: शाम की ये 6 आदतें दिल के लिए खतरनाक, जानिए कैसे बढ़ता है हार्ट डिजीज का खतरा

Heart Health Tips: शाम की ये 6 आदतें दिल के लिए खतरनाक, जानिए कैसे बढ़ता है हार्ट डिजीज का खतरा

Heart Health Tips: शाम का समय अक्सर हमें सबसे सुकून भरा लगता है। काम खत्म, मोबाइल हाथ में, कुछ खाने-पीने का मन और me time शुरू। लेकिन इसी समय हमारा शरीर अंदर ही अंदर खुद को ठीक करने की प्रक्रिया में लग जाता है। हार्ट रेट धीमी होती है, ब्लड प्रेशर कम होता है और शरीर दिनभर की थकान से रिकवर करता है। अगर इस समय हम कुछ गलत आदतें अपनाते हैं, तो दिल की सेहत पर इसका असर पड़ सकता है।

रात में भारी खाना खाना

कई लोग दिनभर हल्का खाते हैं और रात को जमकर खाना खाते हैं। लेकिन यही आदत दिल पर दबाव डालती है। भारी और ज्यादा कैलोरी वाला खाना पचाने के लिए शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे दिल को भी ज्यादा काम करना पड़ता है।

शाम की कॉफी भी पड़ सकती है भारी

अगर आप सोचते हैं कि शाम या रात की कॉफी से कोई फर्क नहीं पड़ता, तो ऐसा नहीं है। कैफीन आपके नर्वस सिस्टम को एक्टिव कर देता है, जिससे हार्ट रेट बढ़ती है और नींद खराब होती है। खराब नींद सीधे दिल की बीमारियों से जुड़ी होती है।

सोने से पहले ज्यादा स्क्रीन टाइम

मोबाइल चलाना या देर रात तक वेब सीरीज देखना आजकल आम बात है। लेकिन स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट आपकी नींद के हार्मोन (मेलाटोनिन) को कम कर देती है। इससे नींद देर से आती है और शरीर को आराम नहीं मिल पाता।

लेट नाइट स्नैकिंग

देर रात तक जागने का मतलब है बार-बार कुछ खाने का मन करना। अक्सर लोग चिप्स, मिठाई या प्रोसेस्ड फूड खाते हैं, जिससे शरीर में शुगर और खराब फैट बढ़ता है। यह धीरे-धीरे दिल की सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

देर रात काम और तनाव

कई लोग रात में भी काम करते रहते हैं या ऑफिस कॉल लेते हैं। इससे स्ट्रेस हार्मोन (कॉर्टिसोल) बढ़ता है, जो लंबे समय में दिल के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

शराब पीने की आदत

कुछ लोगों को लगता है कि रात में थोड़ा शराब पीना रिलैक्स करता है, लेकिन रोजाना ऐसा करना दिल की धड़कन, ब्लड प्रेशर और नींद तीनों को बिगाड़ सकता है। इससे दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

क्यों जरूरी है रात की सही आदतें?

डॉक्टरों के अनुसार, रात का समय शरीर के लिए रिपेयर और रिकवरी का होता है। अगर हम इस समय गलत आदतें अपनाते हैं, तो धीरे-धीरे इसका असर दिल पर पड़ने लगता है।

क्या करें?

  • रात का खाना हल्का और समय पर खाएं
  • सोने से पहले मोबाइल से दूरी बनाएं
  • रोज 6-8 घंटे की नींद लें
  • हफ्ते में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज करें
  • स्ट्रेस कम करने की कोशिश करें

छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके आप अपने दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *