जनता दरबार में 60 शिकायतों की सुनवाई:अररिया में DM ने तुरंत समाधान के दिए निर्देश

जनता दरबार में 60 शिकायतों की सुनवाई:अररिया में DM ने तुरंत समाधान के दिए निर्देश

अररिया में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह जनता दरबार समाहरणालय स्थित परमान सभागार में ‘सात निश्चय 3.0’ के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ। इसमें कुल 60 शिकायतों की सुनवाई की गई और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इनमें अविनाश रंजन ने उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में बकाया अंतर वेतन भुगतान का अनुरोध किया। श्री प्रसाद सदा ने अपनी जमीन पर दूसरों द्वारा घर बनाए जाने की शिकायत की। राहुल कुमार और अन्य ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग की। विवादित जमीन का आपसी बटवारा कराने की मांग की भूमि विवाद से संबंधित एक मामले में बिजेंद्र कुमार राम ने खतियानी रैयत का नाम जमाबंदी से हटाकर दूसरे का नाम दर्ज करने की शिकायत की। राजेश कुमार राम ने पंचायत में SLWM कर्मियों द्वारा कार्य में लापरवाही और साफ-सफाई न करने की शिकायत दर्ज कराई। कुर्बान खान ने विवादित जमीन का आपसी बटवारा कराने की मांग की। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अररिया में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह जनता दरबार समाहरणालय स्थित परमान सभागार में ‘सात निश्चय 3.0’ के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ। इसमें कुल 60 शिकायतों की सुनवाई की गई और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इनमें अविनाश रंजन ने उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में बकाया अंतर वेतन भुगतान का अनुरोध किया। श्री प्रसाद सदा ने अपनी जमीन पर दूसरों द्वारा घर बनाए जाने की शिकायत की। राहुल कुमार और अन्य ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग की। विवादित जमीन का आपसी बटवारा कराने की मांग की भूमि विवाद से संबंधित एक मामले में बिजेंद्र कुमार राम ने खतियानी रैयत का नाम जमाबंदी से हटाकर दूसरे का नाम दर्ज करने की शिकायत की। राजेश कुमार राम ने पंचायत में SLWM कर्मियों द्वारा कार्य में लापरवाही और साफ-सफाई न करने की शिकायत दर्ज कराई। कुर्बान खान ने विवादित जमीन का आपसी बटवारा कराने की मांग की। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *