तेज गर्मी में काम करने वालों के लिए हेल्थ गाइड! हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जरूर करें ये 5 काम

तेज गर्मी में काम करने वालों के लिए हेल्थ गाइड! हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जरूर करें ये 5 काम

Heat stroke symptoms: गर्मी का मौसम आते ही सबसे ज्यादा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। खासकर उन लोगों पर जो दिनभर बाहर या भारी काम करते हैं, जैसे फैक्ट्री वर्कर्स, मजदूर या कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले लोग। तेज धूप और लू के कारण शरीर जल्दी थक जाता है और कई बार समस्या गंभीर भी हो सकती है।

Dr Mayanka Lodha Seth के अनुसार, गर्मी में शरीर को ठंडा रखना एक बड़ा चैलेंज बन जाता है। कई बार इसके शुरुआती संकेत हम नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में बड़ी परेशानी बन सकते हैं।

गर्मी से होने वाले खतरे

डॉक्टर के मुताबिक, गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ता है। सबसे पहले शरीर में थर्मोरेगुलेटरी स्ट्रेस होता है, यानी शरीर अपना तापमान कंट्रोल नहीं कर पाता। इस दौरान ज्यादा पसीना निकलता है और शरीर में पानी व मिनरल्स की कमी होने लगती है। इसके शुरुआती लक्षण होते हैं:

  • सिरदर्द
  • चक्कर आना
  • कमजोरी
  • पेशाब कम आना

अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह हालत “हीट एग्जॉशन” में बदल सकती है। इस स्टेज पर इंसान को बहुत ज्यादा थकान, मांसपेशियों में दर्द और ध्यान लगाने में दिक्कत होने लगती है। सबसे खतरनाक स्टेज होती है “हीट स्ट्रोक”, जिसमें शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और यह जानलेवा भी हो सकता है।

गर्मियों में कौन-कौन से टेस्ट जरूरी हैं?

डॉ. मयंका लोढ़ा सेठ बताती हैं कि कई बार शरीर के अंदर की समस्या बाहर से नजर नहीं आती। इसलिए गर्मियों में कुछ जरूरी टेस्ट करवाना फायदेमंद हो सकता है।

  1. इलेक्ट्रोलाइट और किडनी टेस्ट

ज्यादा पसीने से शरीर का बैलेंस बिगड़ जाता है। यह टेस्ट डिहाइड्रेशन और किडनी पर पड़ रहे असर को दिखाता है।

  1. ब्लड शुगर (Fasting + HbA1c)

गर्मी और पानी की कमी से शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है, इसलिए इसे चेक करना जरूरी है।

  1. CBC (Complete Blood Count)

अगर बार-बार थकान या कमजोरी महसूस हो रही है तो यह टेस्ट एनीमिया या इंफेक्शन का पता लगाता है।

  1. लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT)

गर्मी में खान-पान बदल जाता है, जिससे लिवर पर असर पड़ सकता है।

  1. विटामिन D, B12 और आयरन टेस्ट

अगर शरीर में कमजोरी ज्यादा लग रही है तो यह पोषण की कमी का संकेत हो सकता है।

कैसे रखें खुद को सुरक्षित?

डॉक्टर का कहना है कि सिर्फ जानकारी होना काफी नहीं है, सही कदम उठाना भी जरूरी है:

  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
  • धूप में काम करते समय ब्रेक लें
  • हल्का और पौष्टिक खाना खाएं
  • शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *