Hanumans Ansh: अपर्णा यादव से लेकर ईशा कोप्पिकर ने ‘हनुमान अंश’ की जमकर की तारीफ, विवेक सिन्हा बोले- कमाल कर दिया

Hanumans Ansh: अपर्णा यादव से लेकर ईशा कोप्पिकर ने ‘हनुमान अंश’ की जमकर की तारीफ, विवेक सिन्हा बोले- कमाल कर दिया

Aparna Yadav and Isha Koppikar on Hanuman Ansh: फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए आयाम गढ़ रही है। फिल्म की इस अनूठी सफलता ने राजनीतिक और फिल्मी जगत की प्रमुख हस्तियों को भी अब थिएटर का रुख करने के लिए मजबूर कर दिया है। अपर्णा यादव ने भी फिल्म को लेकर बयान दिया है। इसी के साथ अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर से लेकर धुरंधर एक्टर विवेक सिन्हा ने भी हनुमान अंश को कमाल की फिल्म बताया है।

हनुमान अंश को लेकर अपर्णा यादव ने दिया बयान

बीजेपी नेता और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने अपने बच्चों के साथ यह फिल्म देखी। थिएटर से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह खुद नीम करोली बाबा की बड़ी भक्त हैं और यह फिल्म हर सनातनी के लिए एक अनमोल उपहार है।

अपर्णा यादव ने भावुक होते हुए कहा, “सनातन धर्म और पूज्य बाबा नीम करोली के जीवन पर यह एक बेहद खूबसूरत फिल्म बनी है। बाबा का जीवन हम सभी के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण रहा है, जिससे दुनिया भर के बड़े-बड़े दिग्गज प्रेरणा लेते हैं। मैं खास तौर पर अपील करना चाहती हूं कि आज की युवा पीढ़ी- जेन जी (Gen Z) और जेन अल्फा (Gen Alpha) को यह फिल्म जरूर दिखाई जाए ताकि वह अपने धर्म, संस्कृति और देश-समाज के लिए योगदान देने वाले संतों के जीवन से सीख ले सकें।”

ईशा कोप्पिकर ने कहा- बचपन के दिन आ गए

वहीं, बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने फिल्म देखने के बाद एक मैसेज शेयर किया। उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ देखकर उन्हें अपने बचपन के वो दिन याद आ गए जब वह टीवी पर रामायण, महाभारत और श्रीकृष्ण की पौराणिक कथाएं देखा करती थीं।

ईशा ने कंटेंट के संतुलन पर जोर देते हुए कहा, “आज के बच्चे सिनेमाघरों और ओटीटी पर केवल एक्शन, हॉरर और वायलेंस देख रहे हैं। मनोरंजन जरूरी है, लेकिन उसके साथ संतुलन भी होना चाहिए। हमें ऐसी फिल्में बनानी चाहिए जो मनोरंजक होने के साथ-साथ हमारी पीढ़ी को शिक्षित और प्रेरित करें। जब हम अपने बच्चों को अपने अतीत और संस्कृति की प्रेरक कहानियां सुनाते हैं, तो हम केवल यह नहीं बताते कि वे कहां से आए हैं, बल्कि हम एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में उनकी मदद करते हैं।”

विवेक सिन्हा बोले- “लग रहा है मेरी खुद की फिल्म हिट हुई है”

फिल्म देखने के बाद अपने देसी और ऊर्जावान अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए धुरंधर अभिनेता विवेक सिन्हा ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने फिल्म के कलाकारों और पूरी टीम को हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

विवेक ने मुस्कुराते हुए कहा, “भाई साहब! क्या कमाल कर दिया है मेकर्स ने! मुझे फिल्म देखे दो दिन हो गए हैं, मेरी मम्मी और पूरा परिवार यह फिल्म देख चुका है। जो सुकून और आनंद इस फिल्म को देखकर मिला है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। कैंची धाम जाने का सौभाग्य मुझे भी मिला था। आज जब इस फिल्म को ऊंचाइयों पर पहुंचते देखता हूं, तो ऐसा लगता है जैसे मेरी अपनी फिल्म सुपरहिट हो गई हो। अभिषेक, निखिल और ऋषिकेश जैसे मेरे दोस्तों ने इसमें कमाल का काम किया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *