GT vs RR: शुभमन गिल नहीं यह खिलाड़ी करेगा गुजरात की कप्तानी, राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

GT vs RR: शुभमन गिल नहीं यह खिलाड़ी करेगा गुजरात की कप्तानी, राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 9वां मुक़ाबला गुजरात टाइटंस (GT) और पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

इस मैच में गुजरात के नियमित कप्तान शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं। बैक स्पैस्म के चलते गिल को इस मैच में रेस्ट दिया गया है। उनकी जगह राशिद खान गुजरात का नेतृत्व कर रहे हैं। टॉस के दौरान पराग ने कहा, “हम पहले बल्लेबाज़ी करेंगे। हमें अलग-अलग परिस्थितियों को समझना होगा और उनके हिसाब से खुद को ढालना होगा। उम्मीद है कि हम 210 के आस-पास एक अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे और बाद में उसे डिफेंड करेंगे। मैं चाहता हूँ कि हमारी टीम ऐसी हो जो हर तरह की परिस्थितियों में खेल सके। टीम में दो बदलाव किए गए हैं। बृजेश की जगह तुषार देशपांडे और बिश्नोई की जगह शुभम दुबे टीम में आए हैं।”

वहीं राशिद ने कहा, “हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे। गिल को मांसपेशियों में खिंचाव है, उम्मीद है कि वह जल्द ही वापस आ जाएंगे। कुमार कुशाग्र अपना पहला मैच खेल रहे हैं और हम उन्हें खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। हमने पिछले मैच में भी अच्छा क्रिकेट खेला था। वह एक अच्छा मैच था। हमें यहां अपना 100% देना होगा।”

 दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव।

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: रवि सिंह, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शुभम दुबे, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *