GT vs MI: हम नहीं कर पाए… हार के बाद फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्‍सा, इन प्लेयर्स के सिर फोड़ा ठीकरा

GT vs MI: हम नहीं कर पाए… हार के बाद फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्‍सा, इन प्लेयर्स के सिर फोड़ा ठीकरा

GT vs MI: आईपीएल 2026 का 30वां मैच सोमवार रात अहमदाबाद में खेला गया। जहां गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के हाथों 99 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के लिए शुभमन गिल ने सीधे तौर पर अपने बल्‍लेबाजों को दोषी ठहराया। 

GT vs MI, Shubman Gill: मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में हार के सिलसिले को आखिरकार तोड़ते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 99 रन से बड़ी जीत दर्ज की है। शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई ने 5 विकेट खोकर 199 रन बना डाले। इसके जवाब में जीटी की पूरी टीम 15.5 ओवर में महज 100 रन पर ढेर हो गई। इस हार के बाद कप्‍तान गिल काफी निराश नजर आए और अपने गेंदबाजों को दोषी बताया।

हमने बीच के ओवरों में बहुत ज्‍यादा रन दे दिए- गिल

मैच के बाद कप्‍तान शुभमन गिल सच कहूं तो हमने बीच के ओवरों में बहुत ज्‍यादा रन दे दिए। ऐसी विकेट पर 160-170 का स्कोर ठीक ठाक होता। लेकिन, इस मैच से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। क्या इससे आपको अपनी रणनीति पर फिर से सोचने की जरूरत पड़ेगी? इस पर उन्‍होंने कहा कि यह एक छोटी सी रुकावट है, लेकिन अब हमें बाहर जाकर कुछ मैच खेलने हैं, तो उम्मीद है कि हम फिर से जीत की राह पर लौटेंगे।

‘…जो हम नहीं कर पाए’

आपको क्या लगता है कि आप और बेहतर क्या कर सकते थे? गिल ने इस सवाल पर कहा कि विकेट थोड़ी धीमी थी। मुझे नहीं लगता कि हमने सही जगहों पर गेंद डाली। लेंथ बॉल भी ठीक से नहीं आ रही थीं। कुछ गेंदें आ रही थीं, कुछ नहीं और कुछ नीचे रह रही थीं। मुझे लगता है कि हम बीच के ओवरों में उस लेंथ पर और ज्‍यादा लगातार गेंद डाल सकते थे, जो हम नहीं कर पाए।

‘जब हम बैटिंग कर रहे थे, तब ओस थोड़ी ज्‍यादा थी’

क्या जब वे बैटिंग कर रहे थे, तब पिच में कोई बदलाव आया? शुभमन गिल ने इस पर कहा कि मुझे लगता है कि पिच काफी हद तक वैसी ही थी। अगर कोई बदलाव हुआ भी, तो शायद वह थोड़ी बेहतर ही हुई होगी, क्योंकि मुझे लगता है कि जब हम बैटिंग कर रहे थे, तब ओस थोड़ी ज्‍यादा थी।

मुंबई इंडियंन ने लगाने तीन स्‍थानों की छलांग

इस सीजन शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद गुजरात टाइटंस ने लगातार 3 मुकाबले अपने नाम किए थे, जिसके बाद उसे फिर से हार का सामना करना पड़ा है। यह टीम पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। दूसरी ओर आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस को लगातार चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद एमआई ने आखिरकार इस हार के सिलसिले को तोड़ दिया है। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *