सीकर। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस फतेहपुर रोड से रवाना होकर कलेक्ट्रेट, कल्याण सर्किल, जाट बाजार, देवीपुरा रोड होते हुए अंबेडकर सर्किल पहुंचा। अंबेडकर सर्किल पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया। जुलूस में काफी संख्या में डीजे, झांकियां व रथ शामिल रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि समाजसेवी व काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान केक भी काटा गया।







