स्नातक सेमेस्टर 5 की परीक्षा तिथि जारी:टीएमबीयू ने जारी की इंटर्नशिप संस्थानों की सूची, अवैध वसूली पर होगी कार्रवाई

स्नातक सेमेस्टर 5 की परीक्षा तिथि जारी:टीएमबीयू ने जारी की इंटर्नशिप संस्थानों की सूची, अवैध वसूली पर होगी कार्रवाई

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों से जुड़ी 2 महत्वपूर्ण घोषणाएं की। एक ओर विश्वविद्यालय ने इंटर्नशिप के लिए कॉलेजों और संस्थानों के बीच हुए करार की सूची जारी की, वहीं दूसरी ओर स्नातक सेमेस्टर-5 (सत्र 2023-27) की संशोधित परीक्षा तिथि भी प्रकाशित कर दी गई। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, कुल 26 कॉलेजों में से 18 कॉलेजों ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा की संस्थाओं के साथ इंटर्नशिप के लिए करार किया है। इनमें प्रमुख रूप से Edyug Technologies Private Limited और Selfcode Academy Private Limited शामिल हैं। विश्वविद्यालय के एनईपी कोऑर्डिनेशन सेल की ओर से सभी अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों को पत्र भेजकर एमओयू का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। टीएमबीयू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इंटर्नशिप के नाम पर छात्रों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली नहीं की जाएगी। यदि किसी संस्था द्वारा शुल्क लिया जाता है, तो इसकी पूरी जवाबदेही संबंधित कॉलेज की होगी।
छात्रों का मूल्यांकन तीन आधार पर होगी विश्वविद्यालय ने यह भी कहा है कि किसी भी विवाद की स्थिति में न्यायिक क्षेत्र केवल भागलपुर ही मान्य होगा। इंटर्नशिप समाप्त होने के बाद छात्रों का मूल्यांकन उनकी उपस्थिति, आंतरिक परीक्षा और प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर किया जाएगा। इधर, विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर-5 परीक्षा की संशोधित तिथि भी जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ओझा ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

विश्वविद्यालय ने विषयों को 4 ग्रुप में विभाजित किया है… ग्रुप ए में हिंदी, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, उर्दू, बंगाली, मैथिली और परसियन शामिल हैं। ग्रुप बी में हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, संस्कृत, एआईएच एंड कल्चर, ज्योग्राफी, म्यूजिक और अंगिका विषय रखे गए हैं। ग्रुप सी में फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, सांख्यिकी, कॉमर्स, पॉलिटिकल साइंस, आईआरपीएम और गांधियन थॉट शामिल हैं। ग्रुप डी में फिलॉसफी, इंग्लिश, रूरल इकोनॉमिक्स, मैथ, होम साइंस और एंथ्रोपोलॉजी विषय रखे गए हैं। एमजेसी-8 की परीक्षाएं 30 मई और एक जून, एमजेसी-9 की परीक्षाएं दो और तीन जून, एमआईसी-5 की परीक्षाएं चार और पांच जून और एमआईसी-6 की परीक्षाएं छह और आठ जून को आयोजित की जाएंगी। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों से जुड़ी 2 महत्वपूर्ण घोषणाएं की। एक ओर विश्वविद्यालय ने इंटर्नशिप के लिए कॉलेजों और संस्थानों के बीच हुए करार की सूची जारी की, वहीं दूसरी ओर स्नातक सेमेस्टर-5 (सत्र 2023-27) की संशोधित परीक्षा तिथि भी प्रकाशित कर दी गई। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, कुल 26 कॉलेजों में से 18 कॉलेजों ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा की संस्थाओं के साथ इंटर्नशिप के लिए करार किया है। इनमें प्रमुख रूप से Edyug Technologies Private Limited और Selfcode Academy Private Limited शामिल हैं। विश्वविद्यालय के एनईपी कोऑर्डिनेशन सेल की ओर से सभी अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों को पत्र भेजकर एमओयू का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। टीएमबीयू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इंटर्नशिप के नाम पर छात्रों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली नहीं की जाएगी। यदि किसी संस्था द्वारा शुल्क लिया जाता है, तो इसकी पूरी जवाबदेही संबंधित कॉलेज की होगी।
छात्रों का मूल्यांकन तीन आधार पर होगी विश्वविद्यालय ने यह भी कहा है कि किसी भी विवाद की स्थिति में न्यायिक क्षेत्र केवल भागलपुर ही मान्य होगा। इंटर्नशिप समाप्त होने के बाद छात्रों का मूल्यांकन उनकी उपस्थिति, आंतरिक परीक्षा और प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर किया जाएगा। इधर, विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर-5 परीक्षा की संशोधित तिथि भी जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ओझा ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

विश्वविद्यालय ने विषयों को 4 ग्रुप में विभाजित किया है… ग्रुप ए में हिंदी, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, उर्दू, बंगाली, मैथिली और परसियन शामिल हैं। ग्रुप बी में हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, संस्कृत, एआईएच एंड कल्चर, ज्योग्राफी, म्यूजिक और अंगिका विषय रखे गए हैं। ग्रुप सी में फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, सांख्यिकी, कॉमर्स, पॉलिटिकल साइंस, आईआरपीएम और गांधियन थॉट शामिल हैं। ग्रुप डी में फिलॉसफी, इंग्लिश, रूरल इकोनॉमिक्स, मैथ, होम साइंस और एंथ्रोपोलॉजी विषय रखे गए हैं। एमजेसी-8 की परीक्षाएं 30 मई और एक जून, एमजेसी-9 की परीक्षाएं दो और तीन जून, एमआईसी-5 की परीक्षाएं चार और पांच जून और एमआईसी-6 की परीक्षाएं छह और आठ जून को आयोजित की जाएंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *