Gold Rate Today: गोल्ड की कीमत में गिरावट, चांदी में जबरदस्त मंदी, कल्याण ज्वैलर्स और मालाबार में जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट सोने के भाव

Gold Rate Today: गोल्ड की कीमत में गिरावट, चांदी में जबरदस्त मंदी, कल्याण ज्वैलर्स और मालाबार में जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट सोने के भाव

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज मंगलवार को उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। शुरुआती कारोबार में सोना हरे निशान पर ट्रेड कर रहा था, लेकिन दोपहर आते-आते गिरावट आ गई। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार दोपहर सोने का भाव 604 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,059 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उधर चांदी भारी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखाई दी। एमसीएक्स पर इस समय चांदी का भाव 4,511 रुपये की गिरावट के साथ 2,73,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

हाजिर बाजार में सोने के रेट

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज मंगलवार को 24 कैरेट सोना 1,51,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,48,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,35,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,23,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 98,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क मंगलवार, 12 मई 2026 को 22 कैरेट सोना 1,41,600 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,15,850 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,54,470 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज मंगलवार, 12 मई को 22 कैरेट सोना 1,41,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

ज्वैलर्स का नाम 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (10 ग्राम)
Tanishq ₹1,15,850 ₹1,41,600 ₹1,54,470
Kalyan Jewellers ₹1,41,150
Malabar Gold & Diamonds ₹1,41,150 ₹1,53,980
Joyalukkas ₹1,15,490 ₹1,41,150 ₹1,53,980

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज 22 कैरेट सोने का रेट 1,41,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट 1,53,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जोयालुक्कास में सोने के भाव

जोयालुक्कास में आज मंगलवार, 12 मई को 24 कैरेट सोना 1,53,980 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,41,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 1,15,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *