गुरुग्राम में वाहनों के कलपुर्जे चुराने वाला गिरोह CCTV:आधी रात को बाहर खड़ी सेंट्रो कार को बनाया निशाना, बैट्री, साइलेंसर और वायर चोरी

गुरुग्राम में वाहनों के कलपुर्जे चुराने वाला गिरोह CCTV:आधी रात को बाहर खड़ी सेंट्रो कार को बनाया निशाना, बैट्री, साइलेंसर और वायर चोरी

गुरुग्राम में वाहनों के कलपुर्जे चोरी करने वाले गिरोह का आतंक बढ़ता जा रहा है। रात के अंधेरे में चोर बिना किसी रोक-टोक के कारों के महत्वपूर्ण पार्ट्स चुरा ले जाते हैं। कल रात करीब 2:38 बजे राजेंद्रा पार्क इलाके में घर के बाहर खड़ी सेंट्रो कार को निशाना बनाया गया। फरीदाबाद नंबर वाली इको कार से आए चोरों ने कार की बैटरी निकाल ली और इंजन की वायरिंग भी काट दी। पीड़ित सोनू ने बताया कि मैंने कुछ दिन पहले ही कार में नई बैटरी लगवाई थी। चोरों ने सिर्फ कुछ मिनटों में उसे उड़ा लिया। बैट्री चोरी होने के बाद अब इसे चलाना मुश्किल हो गया है। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात चोरी की यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें साफ दिख रहा है कि दो युवक एक इको कार में आते हैं और फिर चंद मिनटों में बैट्री और अन्य सामान चोरी करके ले जाते हैं। इको कार से नीचे उतरकर बैट्री चोरी करने वाले युवक का तो चेहरा भी स्पष्ट दिखाई देता है। जबकि दूसरा युवक कार के अंदर ही बैठा रहता है। महंगे कलपुर्जे चुराते हैं चोर इस घटना से इलाके के अन्य कार मालिक भी भयभीत हैं। कई लोगों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में राजेंद्र पार्क, G-Block और आसपास के क्षेत्रों में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। चोर मुख्य रूप से बैटरी, इंजन वायरिंग और साइलेंसर और अन्य महंगे कलपुर्जे चुराते हैं, जो बाद में ब्लैक मार्केट में बेच दिए जाते हैं। संगठित गिरोह का काम लोगों का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह का काम लगता है जो फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच सक्रिय है। गिरोह रात के समय फरीदाबाद नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम देता है। पुलिस को भी शिकायत दी जाती है, लेकिन गिरोह के लोग इतने शातिर हैं कि वे अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। साइलेंसर चोरी के मामले इससे पहले शहरभर में इको वैन के साइलेंसर चोरी के मामले सामने आए थे। जिसमें दो लोग लग्जरी गाड़ी में आकर घर के बाहर खड़ी इको कार के साइलेंसर चोरी करके ले जाते थे। हालांकि उस गिरोह को भी पुलिस नहीं पकड़ पाई। पुलिस जांच कर रही राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस की तरफ से बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। गिरोह के सदस्यों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *