कोडरमा में फर्नीचर गोदाम जल कर हुआ राख:दुकान के ऊपर गुजर रहे हाईटेंशन तार में शॉर्ट सर्किट, 50 लाख से अधिक का नुकसान

कोडरमा में फर्नीचर गोदाम जल कर हुआ राख:दुकान के ऊपर गुजर रहे हाईटेंशन तार में शॉर्ट सर्किट, 50 लाख से अधिक का नुकसान

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा में मंगलवार तड़के एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। यह गोदाम करमा निवासी जफीर अंसारी का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब तीन बजे अचानक शॉर्ट सर्किट जैसी आवाज सुनाई दी और तेज रोशनी दिखी। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक गोदाम में आग तेजी से फैल चुकी थी। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गोदाम मालिक को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन लकड़ी के फर्नीचर होने के कारण आग तेजी से विकराल रूप लेती गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को खबर दी। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि, गोदाम में बड़ी मात्रा में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग पर काबू पाना आसान नहीं था। दमकलकर्मियों को करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता मिली। इस दौरान गोदाम में रखा लगभग पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। जफीर अंसारी ने बताया कि उस समय वे हजारीबाग जिले के बरही में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सूचना मिलते ही वे तत्काल करमा पहुंचे, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। हाई टेंशन तार को लेकर लापरवाही का आरोप गोदाम मालिक ने बताया कि उनके गोदाम में लकड़ी के फर्नीचर के अलावा लोहे की अलमारी, फ्रिज, कूलर समेत कई महंगे सामान रखे थे, जो पूरी तरह जल गए। उन्होंने इस अग्निकांड में 50 लाख रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया है। वहीं, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जफीर अंसारी के मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार गुजरता है, जिसकी शिकायत कई बार विभाग को दी गई थी। बावजूद इसके, तार को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा में मंगलवार तड़के एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। यह गोदाम करमा निवासी जफीर अंसारी का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब तीन बजे अचानक शॉर्ट सर्किट जैसी आवाज सुनाई दी और तेज रोशनी दिखी। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक गोदाम में आग तेजी से फैल चुकी थी। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गोदाम मालिक को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन लकड़ी के फर्नीचर होने के कारण आग तेजी से विकराल रूप लेती गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को खबर दी। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि, गोदाम में बड़ी मात्रा में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग पर काबू पाना आसान नहीं था। दमकलकर्मियों को करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता मिली। इस दौरान गोदाम में रखा लगभग पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। जफीर अंसारी ने बताया कि उस समय वे हजारीबाग जिले के बरही में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सूचना मिलते ही वे तत्काल करमा पहुंचे, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। हाई टेंशन तार को लेकर लापरवाही का आरोप गोदाम मालिक ने बताया कि उनके गोदाम में लकड़ी के फर्नीचर के अलावा लोहे की अलमारी, फ्रिज, कूलर समेत कई महंगे सामान रखे थे, जो पूरी तरह जल गए। उन्होंने इस अग्निकांड में 50 लाख रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया है। वहीं, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जफीर अंसारी के मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार गुजरता है, जिसकी शिकायत कई बार विभाग को दी गई थी। बावजूद इसके, तार को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *