टोंस नदी में चार युवक डूबे, एक की मौत:प्रयागराज में मछुआरों की मदद से एक सुरक्षित, दो की तलाश जारी

टोंस नदी में चार युवक डूबे, एक की मौत:प्रयागराज में मछुआरों की मदद से एक सुरक्षित, दो की तलाश जारी

प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में शनिवार को टोंस नदी में स्नान करते समय चार युवक डूब गए। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक को सुरक्षित बचा लिया गया। अन्य दो युवकों की तलाश जारी है। यह घटना मेजारोड पुलिस चौकी अंतर्गत बलुआ गांव स्थित घाट पर हुई। युवकों के डूबने की खबर फैलते ही घाट पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद स्थानीय मछुआरों ने तुरंत नदी में कूदकर बचाव कार्य शुरू किया। मछुआरों की मदद से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दूसरे युवक को जब तक बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मेजारोड पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों तथा ग्रामीणों की सहायता से लापता दो युवकों की खोजबीन में जुट गई। खबर लिखे जाने तक मृतक और लापता युवकों की पहचान नहीं हो पाई थी। घटना के बाद घाट पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा रही, जो डूबे हुए युवकों की तलाश में सहयोग कर रही थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *