खगड़िया में चार वर्षीय बच्ची दो दिन से लापता:SP ने गांव का किया दौरा, संदिग्ध महिला का स्केच जारी

खगड़िया में चार वर्षीय बच्ची दो दिन से लापता:SP ने गांव का किया दौरा, संदिग्ध महिला का स्केच जारी

खगड़िया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित रहीमपुर उत्तरी पंचायत के पचखुट्टी गांव से एक चार वर्षीय बच्ची लापता हो गई है। बच्ची की पहचान गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ बच्चन की पुत्री सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है। वह बीते शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर के सामने खेल रही थी, तभी अचानक गायब हो गई। लापता होने के बाद परिजनों ने गांव और आसपास के इलाकों में अपने स्तर पर काफी खोजबीन की। 48 घंटे बीत जाने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बच्ची के पिता सृष्टि की तस्वीर लेकर गांव-गांव भटक रहे हैं, जबकि ग्रामीण और रिश्तेदार भी अलग-अलग समूहों में उसकी तलाश कर रहे हैं। पदाधिकारियों को अलर्ट रहने का आदेश मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार स्वयं पचखुट्टी गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को त्वरित और सघन कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट रहने और बच्ची की तलाश में सक्रिय रूप से जुटने का आदेश भी दिया है। लापता बच्ची के परिजनों ने मुफस्सिल थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। डीएसपी समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी लगातार छापेमारी, पूछताछ और तकनीकी जांच में लगे हुए हैं। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से बच्ची की तस्वीर वायरल कर आम लोगों से सहयोग की अपील भी कर रही है। पुलिस ने संदिग्ध महिला का स्केच किया जारी प्रशासन ने बच्ची की गुमशुदगी के मामले में एक संदिग्ध महिला का स्केच जारी किया है। पुलिस को आशंका है कि इस महिला की पहचान और गिरफ्तारी से लापता बच्ची को बरामद किया जा सकता है। पुलिस इस दिशा में भी गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी चार वर्षीय बच्ची सृष्टि कुमारी या संदिग्ध महिला के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें। हाल के दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों से सामने आ रही बच्चियों की गुमशुदगी की घटनाओं को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भय का माहौल भी देखा जा रहा है। फिलहाल पूरा जिला मासूम सृष्टि के सकुशल घर लौटने की दुआ कर रहा है, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की बेचैनी और प्रशासन की चिंता दोनों बढ़ती जा रही हैं। खगड़िया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित रहीमपुर उत्तरी पंचायत के पचखुट्टी गांव से एक चार वर्षीय बच्ची लापता हो गई है। बच्ची की पहचान गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ बच्चन की पुत्री सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है। वह बीते शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर के सामने खेल रही थी, तभी अचानक गायब हो गई। लापता होने के बाद परिजनों ने गांव और आसपास के इलाकों में अपने स्तर पर काफी खोजबीन की। 48 घंटे बीत जाने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बच्ची के पिता सृष्टि की तस्वीर लेकर गांव-गांव भटक रहे हैं, जबकि ग्रामीण और रिश्तेदार भी अलग-अलग समूहों में उसकी तलाश कर रहे हैं। पदाधिकारियों को अलर्ट रहने का आदेश मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार स्वयं पचखुट्टी गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को त्वरित और सघन कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट रहने और बच्ची की तलाश में सक्रिय रूप से जुटने का आदेश भी दिया है। लापता बच्ची के परिजनों ने मुफस्सिल थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। डीएसपी समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी लगातार छापेमारी, पूछताछ और तकनीकी जांच में लगे हुए हैं। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से बच्ची की तस्वीर वायरल कर आम लोगों से सहयोग की अपील भी कर रही है। पुलिस ने संदिग्ध महिला का स्केच किया जारी प्रशासन ने बच्ची की गुमशुदगी के मामले में एक संदिग्ध महिला का स्केच जारी किया है। पुलिस को आशंका है कि इस महिला की पहचान और गिरफ्तारी से लापता बच्ची को बरामद किया जा सकता है। पुलिस इस दिशा में भी गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी चार वर्षीय बच्ची सृष्टि कुमारी या संदिग्ध महिला के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें। हाल के दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों से सामने आ रही बच्चियों की गुमशुदगी की घटनाओं को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भय का माहौल भी देखा जा रहा है। फिलहाल पूरा जिला मासूम सृष्टि के सकुशल घर लौटने की दुआ कर रहा है, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की बेचैनी और प्रशासन की चिंता दोनों बढ़ती जा रही हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *