छतरपुर कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सीईओ नमः शिवाय अरजरिया को:प्रशासनिक प्रशिक्षण पर गए कलेक्टर की अनुपस्थिति में आदेश जारी

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम: शिवाय अरजरिया को छतरपुर कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। वर्तमान कलेक्टर पार्थ जैसवाल प्रशासनिक प्रशिक्षण के लिए जिले से बाहर गए हैं, जिसके कारण यह व्यवस्था की गई है। यह आदेश प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। इसके तहत, अरजरिया अब जिला पंचायत सीईओ के साथ-साथ जिला कलेक्टर के दायित्व भी संभालेंगे। नम: शिवाय अरजरिया इससे पहले राज्य शिष्टाचार अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उन्हें सितंबर 2025 में छतरपुर जिला पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया था। अब उनके पास छतरपुर जिले में विकास कार्यों, पंचायती राज योजनाओं को गति देने और जिला प्रशासन की समग्र जिम्मेदारी होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *