आजमगढ़ मऊ बॉर्डर पर दो गुटों में गोलीबारी:भाजपा के पूर्व एमएलसी जसवंत सिंह के घर 13वीं प्रोग्राम से लौटते समय हुई घटना, एक घायल

आजमगढ़ मऊ बॉर्डर पर दो गुटों में गोलीबारी:भाजपा के पूर्व एमएलसी जसवंत सिंह के घर 13वीं प्रोग्राम से लौटते समय हुई घटना, एक घायल

आजमगढ़ मऊ जिले के बॉर्डर पर चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कर्मी में देर रात दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना उसे समय हुई जब भाजपा के पूर्व एमएलसी जसवंत सिंह के घर 13वीं प्रोग्राम से स्कार्पियो सवार दो गुटों के लोग लौट रहे थे। इसी दौरान आपस में कहा सुनी के दौरान फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीबारी में आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के ढांचुला के रहने वाले अमरेश सिंह को चार गोलियां लगी हैं। अमरेश सिंह के समर्थकों ने उन्हें आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग मौके से फरार बताए जा रहे हैं। वही इस घटना के बारे में यह जानकारी आई है कि दोनों गुटों के बीच लंबे समय से वर्चस्व की जंग चल रही है। इसी के तहत या फायरिंग हुई है। वही मामले की जानकारी मिलने के बाद देर रात से ही दोनों पक्षों के समर्थक निजी अस्पताल में जुटने लगे थे। दर्ज हो रहा मुकदमा
इस मामले में चिरैयाकोट थाने में मुकदमा दर्ज हो रहा है। घटनास्थल मऊ जिला है। हालांकि घटना में शामिल लोग आजमगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खाना ले जा रहे हैं। जिससे की घटना में शामिल आरोपियों का खुलासा हो सके। घटनास्थल 3 थाना क्षेत्र के बीच पड़ रहा था। यही कारण है कि लंबे समय तक सीमा विवाद की स्थिति बनी रही। जिस स्थान पर घटना हुई है उसमें से आजमगढ़ का जहानागंज थाना क्षेत्र मऊ का मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र और चिरैयाकोट थाना क्षेत्र लग रहा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *