भागलपुर में आज से अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत:20 अप्रैल तक अलग-अलग इलाकों में जागरूकता अभियान; स्कूल, कॉलेज, संस्थानों में मॉक ड्रिल

भागलपुर में आज से अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत:20 अप्रैल तक अलग-अलग इलाकों में जागरूकता अभियान; स्कूल, कॉलेज, संस्थानों में मॉक ड्रिल

भागलपुर में आज से अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत हो रही है। उद्घाटन फायर ब्रिगेड कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के साथ किया जाएगा। अधिकारी और कर्मी ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अग्निशमन वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। फायर ब्रिगेड स्टेशन के प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पूरे शहर में अलग-अलग जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को आग से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना और आपदा की स्थिति में सतर्क एवं सजग बनाना है। लोगों को आग लगने की संभावित घटनाओं से बचने के उपायों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही आग लगने की स्थिति में तत्काल किए जाने वाले प्राथमिक उपायों और सुरक्षा मानकों से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान पंपलेट वितरण, जनसंवाद और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। बाजार, आवासीय क्षेत्रों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विशेष अभियान चलाए जाएंगे। स्कूलों और संस्थानों में मॉक ड्रिल स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी और निजी संस्थानों में मॉक ड्रिल, प्रशिक्षण और जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों, कर्मचारियों और आम लोगों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने और बचाव कार्यों की जानकारी दी जाएगी। मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन कर्मी आग बुझाने की आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे। गैस सिलेंडर और बिजली उपकरणों से बचाव की जानकारी आम लोगों को घरेलू और व्यावसायिक स्तर पर बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में भी बताया जाएगा। गैस सिलेंडर, शॉर्ट सर्किट, बिजली उपकरणों और ज्वलनशील पदार्थों से लगने वाली आग से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञों द्वारा यह भी बताया जाएगा कि आग लगने पर प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, रेत और पानी का सही उपयोग कैसे किया जाए। साथ ही आपातकालीन सेवाओं को तुरंत सूचना देने के महत्व पर भी जोर दिया जाएगा। भागलपुर में आज से अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत हो रही है। उद्घाटन फायर ब्रिगेड कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के साथ किया जाएगा। अधिकारी और कर्मी ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अग्निशमन वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। फायर ब्रिगेड स्टेशन के प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पूरे शहर में अलग-अलग जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को आग से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना और आपदा की स्थिति में सतर्क एवं सजग बनाना है। लोगों को आग लगने की संभावित घटनाओं से बचने के उपायों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही आग लगने की स्थिति में तत्काल किए जाने वाले प्राथमिक उपायों और सुरक्षा मानकों से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान पंपलेट वितरण, जनसंवाद और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। बाजार, आवासीय क्षेत्रों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विशेष अभियान चलाए जाएंगे। स्कूलों और संस्थानों में मॉक ड्रिल स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी और निजी संस्थानों में मॉक ड्रिल, प्रशिक्षण और जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों, कर्मचारियों और आम लोगों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने और बचाव कार्यों की जानकारी दी जाएगी। मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन कर्मी आग बुझाने की आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे। गैस सिलेंडर और बिजली उपकरणों से बचाव की जानकारी आम लोगों को घरेलू और व्यावसायिक स्तर पर बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में भी बताया जाएगा। गैस सिलेंडर, शॉर्ट सर्किट, बिजली उपकरणों और ज्वलनशील पदार्थों से लगने वाली आग से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञों द्वारा यह भी बताया जाएगा कि आग लगने पर प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, रेत और पानी का सही उपयोग कैसे किया जाए। साथ ही आपातकालीन सेवाओं को तुरंत सूचना देने के महत्व पर भी जोर दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *