गाजीपुर अफीम फैक्ट्री में अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू:शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि दी, अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ

गाजीपुर अफीम फैक्ट्री में अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू:शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि दी, अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ

गाजीपुर अफीम फैक्ट्री स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) फायर स्टेशन में मंगलवार को अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया गया। सहायक कमाण्डेंट संजीव कुमार चौहान ने शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि दी और उपस्थित कर्मियों व आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बुकलेट, पंपलेट और बैनर का विमोचन कर प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत की गई। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों को आग से बचाव और आपदा के समय सतर्कता के प्रति जागरूक करना है। विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम के दौरान अग्नि शाखा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मॉक ड्रिल, सुरक्षा प्रशिक्षण और जनजागरूकता अभियान शामिल हैं, जिनका उद्देश्य आम लोगों और कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना है। इस मौके पर सुरक्षा शाखा एवं अग्नि शाखा के सभी बल सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और अग्नि सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुरक्षा और सेवा भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *