मंडला में पेट्रोल पंप के पास खेत में लगी आग:समय रहते काबू पाया, कर्मचारी ने भी संभाला मोर्चा

मंडला में पेट्रोल पंप के पास खेत में लगी आग:समय रहते काबू पाया, कर्मचारी ने भी संभाला मोर्चा

मंडला जिले के बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र में सिलगी नाका के पास मंगलवार को एक खेत में भीषण आग लग गई। खेत में नरवाई शेष थी, जिसमें यह आग लगी। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत से सड़क किनारे तक फैल गई, जिससे पास के पेट्रोल पंप को भी खतरा पैदा हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, स्थानीय लोग और पेट्रोल पंप के कर्मचारी तुरंत आग बुझाने में जुट गए। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, जिसके बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयासों में शामिल हो गए। पेट्रोल पंप पर खड़े वाहनों को हटाया एहतियात के तौर पर, पेट्रोल पंप पर खड़े वाहनों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर हटाया गया। दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी के कारण आग पर समय रहते पूरी तरह काबू पा लिया गया। फिलहाल, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आगजनी की अन्य तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *