HDFC बैंक की सरायढेला शाखा में लगी आग:धुआं उठता देख राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

HDFC बैंक की सरायढेला शाखा में लगी आग:धुआं उठता देख राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

धनबाद के सरायढेला स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में सोमवार देर रात आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग बैंक के बिजली पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि पैनल बोर्ड से अचानक चिंगारी निकली, जिसके बाद धुआं तेजी से पूरे कमरे में फैल गया। बैंक परिसर से धुआं उठता देख राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। अंदर अत्यधिक धुआं भरा होने के कारण दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर काबू पाने के लिए बैंक की खिड़की और दीवार के पिछले हिस्से को तोड़ना पड़ा, ताकि धुआं बाहर निकल सके और आग बुझाई जा सके। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे भवन की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी गई। काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटना के समय बैंक बंद था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फर्नीचर को नुकसान पहुंचने की आशंका
सूचना पाकर सरायढेला पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। इस घटना में बैंक के अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फर्नीचर को नुकसान पहुंचने की आशंका है। हालांकि, नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हो सका है। वहीं, बैंक अधिकारी इस पूरे मामले में फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *