मुजफ्फरपुर में केक शॉप में अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में लपटें चारों ओर फैल गई। देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना मनियारी थाना क्षेत्र की है। लाखों का हुआ नुकसान पीड़ित दुकानदार की पहचान अभिषेक साह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से वैशाली जिले के रहने वाले हैं। महंथ मनियारी हाईस्कूल चौक के पास दुकान चलाते हैं। इस अग्निकांड में करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है। यह दुकान उनकी आजीविका का एकमात्र साधन थी। फ्रिज, ओवन, काउंटर, केक और खाद्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गए। मामले की छानबीन की जा रही है मौके पर मौजूद अग्निशमन विभाग के कर्मी राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। आग लगने के सटीक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा है। मामले की जांच की जा रही है। मुजफ्फरपुर में केक शॉप में अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में लपटें चारों ओर फैल गई। देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना मनियारी थाना क्षेत्र की है। लाखों का हुआ नुकसान पीड़ित दुकानदार की पहचान अभिषेक साह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से वैशाली जिले के रहने वाले हैं। महंथ मनियारी हाईस्कूल चौक के पास दुकान चलाते हैं। इस अग्निकांड में करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है। यह दुकान उनकी आजीविका का एकमात्र साधन थी। फ्रिज, ओवन, काउंटर, केक और खाद्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गए। मामले की छानबीन की जा रही है मौके पर मौजूद अग्निशमन विभाग के कर्मी राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। आग लगने के सटीक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा है। मामले की जांच की जा रही है।


