किशनगंज में शव गाड़ी रोकने पर 3 गिरफ्तार:सरकारी काम में बाधा डालने और गलत बर्ताव का आरोप

किशनगंज में शव गाड़ी रोकने पर 3 गिरफ्तार:सरकारी काम में बाधा डालने और गलत बर्ताव का आरोप

किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत अर्राबाड़ी थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, शव वाहन रोककर हंगामा करने और पुलिस से दुर्व्यवहार के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अर्राबाड़ी थाना कांड संख्या 12/26 के तहत की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बालूबाड़ी निवासी अल्ताफ, बेलबाड़ी निवासी मोहम्मद इदरीश और मोहम्मद सुलेमान के रूप में हुई है। शव मक्के के खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला था यह मामला 15 अप्रैल 2026 का है, जब बालूबाड़ी निवासी अंसार आलम की पत्नी संजरी बेगम का शव मक्के के खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला था। सूचना मिलने पर अर्राबाड़ी थाना अध्यक्ष कनक लता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजा गया। कुछ लोगों ने शव वाहन को रोक दिया पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल को पोस्टमार्टम के बाद शव को एम्बुलेंस से वापस बालूबाड़ी लाया जा रहा था। इसी दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालूबाड़ी के पास कुछ लोगों ने शव वाहन को रोक दिया। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धक्का-मुक्की करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इस दौरान गश्ती वाहन को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास भी किया गया। एम्बुलेंस चालक ने भी वाहन रोककर डराने-धमकाने की शिकायत दर्ज कराई है। पहचान के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी इस मामले में पुलिस ने पहचान के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी। थाना अध्यक्ष कनक लता ने बताया कि 16 नामजद सहित करीब 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में इदरीश और सुलेमान का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल, पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत अर्राबाड़ी थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, शव वाहन रोककर हंगामा करने और पुलिस से दुर्व्यवहार के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अर्राबाड़ी थाना कांड संख्या 12/26 के तहत की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बालूबाड़ी निवासी अल्ताफ, बेलबाड़ी निवासी मोहम्मद इदरीश और मोहम्मद सुलेमान के रूप में हुई है। शव मक्के के खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला था यह मामला 15 अप्रैल 2026 का है, जब बालूबाड़ी निवासी अंसार आलम की पत्नी संजरी बेगम का शव मक्के के खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला था। सूचना मिलने पर अर्राबाड़ी थाना अध्यक्ष कनक लता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजा गया। कुछ लोगों ने शव वाहन को रोक दिया पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल को पोस्टमार्टम के बाद शव को एम्बुलेंस से वापस बालूबाड़ी लाया जा रहा था। इसी दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालूबाड़ी के पास कुछ लोगों ने शव वाहन को रोक दिया। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धक्का-मुक्की करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इस दौरान गश्ती वाहन को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास भी किया गया। एम्बुलेंस चालक ने भी वाहन रोककर डराने-धमकाने की शिकायत दर्ज कराई है। पहचान के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी इस मामले में पुलिस ने पहचान के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी। थाना अध्यक्ष कनक लता ने बताया कि 16 नामजद सहित करीब 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में इदरीश और सुलेमान का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल, पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *