सिंगरौली में 10 बसों पर 5 लाख का जुर्माना:स्कूल-यात्री बसों की जांच, दस्तावेज अधूरे मिलने पर कार्रवाई

सिंगरौली में 10 बसों पर 5 लाख का जुर्माना:स्कूल-यात्री बसों की जांच, दस्तावेज अधूरे मिलने पर कार्रवाई

सिंगरौली में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने स्कूल और यात्री बसों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। बुधवार को चलाए गए इस चेकिंग अभियान में नियमों की अनदेखी करने वाली 10 बसों पर कार्रवाई की गई। विभाग ने इन वाहनों से करीब 5 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। अभियान के दौरान बसों के फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस और प्रदूषण कार्ड को गहराई से चेक किया गया। जिनके पास भी दस्तावेज अधूरे मिले, उनके तुरंत चालान काट दिए गए। इसके साथ ही, बसों में यात्रियों की जान बचाने के लिए जरूरी इंतजाम जैसे फर्स्ट एड बॉक्स, आग बुझाने वाले यंत्र (अग्निशामक) और इमरजेंसी गेट की भी पड़ताल की गई। क्षमता से ज्यादा सवारियों पर गिरी गाज चेकिंग में इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया कि कहीं स्कूल बसों में बच्चों को जानवरों की तरह तो नहीं भरा गया है। इसी तरह यात्री बसों में भी तय सीटों से ज्यादा सवारियां मिलने पर कार्रवाई की गई। कुछ बसों में प्रदूषण का स्तर तय मानकों से ज्यादा पाया गया, जिसके लिए बस मालिकों को सुधार करने की कड़ी हिदायत दी गई है। ड्राइवरों के लाइसेंस भी चेक किए गए विभाग ने केवल बसों की ही नहीं, बल्कि उन्हें चलाने वाले ड्राइवरों के लाइसेंस और उनकी शारीरिक स्थिति की भी जांच की। परिवहन विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। इसका मकसद सड़क हादसों को रोकना और बच्चों सहित यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *