वैशाली में बिजली तार पर मिला किसान का शव:जमीन विवाद में हत्या की आशंका, परिजन बोले-करंट लगने से मौत दिखाने की कोशिश

वैशाली में बिजली तार पर मिला किसान का शव:जमीन विवाद में हत्या की आशंका, परिजन बोले-करंट लगने से मौत दिखाने की कोशिश

वैशाली में 45 वर्षीय किसान की पीट-पीटककर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बिजली के तार से घिरे खेत में फेंक दिया, ताकि इसे करंट लगने से हुई मौत दिखाया जा सके। घटना मंगलवार की शाम पातेपुर थाना क्षेत्र के नीरपुर कुसाही गांव में हुई। मृतक की पहचान स्व. गेना राय के बेटे देवेंद्र राय(45) के रूप में हुई है। मंगलवार देर शाम तक जब देवेंद्र राय खेत से घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने परिजनों को बताया कि उनकी मौत करंट लगने से हुई है। परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने शव को महेंद्र राय के खेत में पड़ा पाया। यह खेत बिजली के तारों से घिरा हुआ था। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए आशंका जताई है। 4 KM दूर भूसा लेने गए थे खेत मृतक देवेंद्र राय अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे और उनकी एक बेटी है। उनके भतीजे पवन कुमार ने बताया कि देवेंद्र राय भूसा लेने के लिए घर से करीब 4 किलोमीटर दूर अपने खेत गए थे। पवन कुमार ने यह भी बताया कि हाल ही में देवेंद्र राय ने जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था। परिजनों ने इस जमीन विवाद को हत्या का संभावित कारण बताया है। पवन के अनुसार, मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी जख्म का निशान नहीं है। उन्हें आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है और फिर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस ने जांच की शुरू घटना की सूचना मिलते ही पातेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की है। हालांकि, पातेपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने प्रारंभिक तौर पर बताया कि किसान की मौत करंट लगने से हुई है। वैशाली में 45 वर्षीय किसान की पीट-पीटककर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बिजली के तार से घिरे खेत में फेंक दिया, ताकि इसे करंट लगने से हुई मौत दिखाया जा सके। घटना मंगलवार की शाम पातेपुर थाना क्षेत्र के नीरपुर कुसाही गांव में हुई। मृतक की पहचान स्व. गेना राय के बेटे देवेंद्र राय(45) के रूप में हुई है। मंगलवार देर शाम तक जब देवेंद्र राय खेत से घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने परिजनों को बताया कि उनकी मौत करंट लगने से हुई है। परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने शव को महेंद्र राय के खेत में पड़ा पाया। यह खेत बिजली के तारों से घिरा हुआ था। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए आशंका जताई है। 4 KM दूर भूसा लेने गए थे खेत मृतक देवेंद्र राय अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे और उनकी एक बेटी है। उनके भतीजे पवन कुमार ने बताया कि देवेंद्र राय भूसा लेने के लिए घर से करीब 4 किलोमीटर दूर अपने खेत गए थे। पवन कुमार ने यह भी बताया कि हाल ही में देवेंद्र राय ने जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था। परिजनों ने इस जमीन विवाद को हत्या का संभावित कारण बताया है। पवन के अनुसार, मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी जख्म का निशान नहीं है। उन्हें आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है और फिर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस ने जांच की शुरू घटना की सूचना मिलते ही पातेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की है। हालांकि, पातेपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने प्रारंभिक तौर पर बताया कि किसान की मौत करंट लगने से हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *