ENG vs SL: श्रीलंकाई गेंदबाजों ने किया कमाल, पहले वनडे में इंग्लैंड को सिर्फ 265 के स्कोर पर समेटा

ENG vs SL: श्रीलंकाई गेंदबाजों ने किया कमाल, पहले वनडे में इंग्लैंड को सिर्फ 265 के स्कोर पर समेटा

ENG vs SL 1st ODI: इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच तीन वनडे इंटरनेशन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्‍होंने मेजबान टीम की पारी को महज 265 के स्‍कोर पर समेट दिया है। 

England vs Sri Lanka 1st ODI: श्रीलंका और इंग्‍लैंड के बीच मंगलवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला चेस्‍टर ली स्‍ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मेजबान इंग्‍लैंड की टीम को श्रीलंकाई गेंदबाजों ने 48.1 ओवर में सिर्फ 265 के स्‍कोर पर समेट दिया है। इंग्‍लैंड की ओर से जहां हैरी ब्रूक ने अर्धशतकीय पारी खेली है। वहीं, श्रीलंका की ओर से असिथ फर्नांडो और सचिंदू कोलोम्‍बागे ने तीन-तीन विकेट चटकाए हैं।

जो रूट ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 23000 रन

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसने अपना पहला विकेट महज 16 के स्‍कोर पर 2.5 ओवर में टॉम बैंटन के रूप में गंवा दिया। टॉम को 10 के निजी स्‍कोर पर असिथा फर्नांडो ने अपना पहला शिकार बनाया। फिर इंग्लिश टीम को दूसरा झटका 67 के स्‍कोर पर बेन डकेट के रूप में लगा। डकेट को 32 के स्‍कोर पर दूनिथ वेलालागे ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद तीसरा विकेट 135 के स्‍कोर पर जो रूट के रूप में गिरा। रूट 44 रन बनाकर सचिंदू का पहला शिकार बने। इससे पहले जो रूट ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में अपने 23000 रन भी पूरे किए।

कप्‍तान हैरी ब्रूक ने जड़ा अर्धशतक

रूट के बाद कप्‍तान हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला, लेकिन टीम का स्‍कोर 182 पर पहुंचा ही था कि कप्‍तान भी 67 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर चलते बने। इसके बाद जोस बटलर ने 31, विल जैक्‍स ने 46 और गस एटकिंसन ने 14 रन की पारी खेली। इनके अलावा चार बल्‍लेबाज सिंगल डिजिट से आगे नहीं बढ़ सके।

सचिंदू की शानदार गेंदबाजी

श्रीलंका की ओर से सभी गेंदबाजों ने काफी कसी हुई और शानदार गेंदबाजी की। लेकिन, सचिंदू कोलोम्‍बागे ने सबसे अच्‍छी गेंदबाजी की। उन्‍होंने अपने 10 ओवर के स्‍पेल में महज 44 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं, असिथा फर्नांडो ने 9.1 ओवर में 53 देकर तीन विकेट लिए। जबकि दिलशान मदुशंका, दुशमंथा चमीरा और दूनिथ वेलालागे ने एक-एक विकेट हासिल किया।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *