ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के गेंदबाजों ने ढाया कहर, लेकिन लॉर्ड्स में बना डाला ये शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के गेंदबाजों ने ढाया कहर, लेकिन लॉर्ड्स में बना डाला ये शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs PAK 2nd Test: लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेलते हुए 9 विकेट चटकाए, लेकिन पाकिस्तान के नाम नो-बॉल का शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। 

ENG vs PAK Lords Test Day 1 Update: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन मेजबान टीम ने 9 विकेट पर 248 रन बना लिए हैं। गस एटकिंसन 34 और जोश टंग 1 रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अली ने मिलकर सात विकेट चटकाए, तो खुर्रम शहजाद को एक विकेट मिला, जबकि डैन लॉरेंस रन आउट होकर पवेलियन लौटे। इस तरह इंग्लैंड ने पहले दिन 9 विकेट गंवा दिए।

शानदार गेंदबाजी के बावजूद बना डाला ये रिकॉर्ड

पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी ने इंग्लैंड को पहले दिन बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि, इसके बावजूद पाकिस्तान के गेंदबाजों के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज होगा। अब तक फेंके गए 56 ओवर में पाकिस्तान ने 10 नो बॉल डाल दिया है और वह इस साल सबसे ज्यादा नो-बॉल डालने वाली टीम बन गई है। पाकिस्तान ने अब तक 2026 में 6 टेस्ट खेले हैं और 61 नो-बॉल डाल दी हैं। इस मामले वेस्टइंडीज की टीम दूसरे और बांग्लादेश तीसरे स्थान पर है।

शहजाद ने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

आलम यह है कि पाकिस्तान हर 80 गेंद के बाद एक नो-बॉल डालता है और इस मामले में भी सबसे आगे पाकिस्तान के खुर्रम शहजाद हैं, जिन्होंने इस सिर्फ 4 टेस्ट मैचों में 34 नो-बॉल डाल दी है। खुर्रम शहजाद का आंकड़ा इतना खराब है कि वह हर 20वीं गेंद के बाद एक नो-बॉल डाल देते हैं। उनसे पीछे दूसरे स्थान पर बांग्लादेश के तस्कीन अहमद हैं, जो हर 23वीं गेंद के बाद एक नो-बॉल डालते हैं।

लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन बारिश और खराब रोशनी की वजह से 56 ओवर के बाद ही खेल को रोक दिया गया था और बाद में पहले दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी गई थी। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 36 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसमें बेन डकेट, इमिलियो गेय और जो रूट के बड़े विकेट शामिल थे। लेकिन जेमी स्मिथ के 61, गस एटकिंसन के 34 और जॉर्डन कॉक्स के 55 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने अपनी स्थिति सुधारने में सफल रहा है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *