पटना में 2 अपराधियों का एनकाउंटर:विदेशी राय और पप्पू राय को दौड़ाकर मारी गोली; STF बोली- बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे

पटना में 2 अपराधियों का एनकाउंटर:विदेशी राय और पप्पू राय को दौड़ाकर मारी गोली; STF बोली- बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे

पटना में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें कुख्यात विदेशी राय और पप्पू राय को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी है। दोनों के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की माने तो दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बिहटा इलाके में पहुंचे थे। विदेशी राय और पप्पू राय पर हत्या के कई केस दर्ज हैं। ये दोनों शार्प शूटर हैं। इन दोनों के ऊपर पटना जिले सहित अन्य कई जिलों में हत्या लूट एवं अन्य कई आपराधिक मामला दर्ज हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कई हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि STF को जानकारी मिली थी कि बिहटा क्षेत्र में दो अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने दोनों का लोकेशन ट्रैक करना शूरू किया। कुख्यात अपराधियों का लोकेशन बिहटा के आनंदपुर गांव के बांध के पास मिला। पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक खुद को घिरता देख दोनों अपराधियों ने फायरिंक शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। दोनों अपराधियों को पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को सरेंडर करने को कहा। दोनों हाथ उठाकर आगे बढ़े। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस दोनों को बिहटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। इसक बाद बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है। दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि, STF की सूचना पर बिहटा में कार्रवाई की गई है। पहले अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई गई। दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।फिलहाल, दोनों घायल अपराधियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। इससे पहले 6 महीने में बिहार में 18 एनकाउंटर हुए खबर लगातार अपडेट की जा रही है…. ———— ये खबर भी पढ़िए… BJP नेता के भांजे को मारने वाला एनकाउंटर में ढेर:सीवान पुलिस ने सोनू यादव को दौड़ाकर मारी गोली, कार टच होने पर की थी फायरिंग सीवान में पूर्व MLC और BJP नेता मनोज कुमार सिंह के भांजे की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर हो गया है। रविवार सुबह 4 बजे सोनू यादव के साथ पुलिस की मुुठभेड़ हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, रोडरेज की वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सोनू को दबोच लिया। जिसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान सोनू के सीने में गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना जामो थाना क्षेत्र के लद्दी गांव की है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद सोनू की बॉडी परिवार को सौंप दी है। पूरी खबर पढ़िए पटना में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें कुख्यात विदेशी राय और पप्पू राय को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी है। दोनों के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की माने तो दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बिहटा इलाके में पहुंचे थे। विदेशी राय और पप्पू राय पर हत्या के कई केस दर्ज हैं। ये दोनों शार्प शूटर हैं। इन दोनों के ऊपर पटना जिले सहित अन्य कई जिलों में हत्या लूट एवं अन्य कई आपराधिक मामला दर्ज हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कई हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि STF को जानकारी मिली थी कि बिहटा क्षेत्र में दो अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने दोनों का लोकेशन ट्रैक करना शूरू किया। कुख्यात अपराधियों का लोकेशन बिहटा के आनंदपुर गांव के बांध के पास मिला। पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक खुद को घिरता देख दोनों अपराधियों ने फायरिंक शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। दोनों अपराधियों को पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को सरेंडर करने को कहा। दोनों हाथ उठाकर आगे बढ़े। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस दोनों को बिहटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। इसक बाद बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है। दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि, STF की सूचना पर बिहटा में कार्रवाई की गई है। पहले अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई गई। दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।फिलहाल, दोनों घायल अपराधियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। इससे पहले 6 महीने में बिहार में 18 एनकाउंटर हुए खबर लगातार अपडेट की जा रही है…. ———— ये खबर भी पढ़िए… BJP नेता के भांजे को मारने वाला एनकाउंटर में ढेर:सीवान पुलिस ने सोनू यादव को दौड़ाकर मारी गोली, कार टच होने पर की थी फायरिंग सीवान में पूर्व MLC और BJP नेता मनोज कुमार सिंह के भांजे की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर हो गया है। रविवार सुबह 4 बजे सोनू यादव के साथ पुलिस की मुुठभेड़ हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, रोडरेज की वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सोनू को दबोच लिया। जिसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान सोनू के सीने में गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना जामो थाना क्षेत्र के लद्दी गांव की है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद सोनू की बॉडी परिवार को सौंप दी है। पूरी खबर पढ़िए  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *