नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड स्थित सोखोदेवरा गांव में हाथियों के झुंड ने पिछले दो दिनों से उत्पात मचा रखा है। हाथियों ने लगभग ढाई बीघा गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है और सोखोदेवरा जेपी आश्रम की दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड गुरुवार देर रात से इलाके में सक्रिय है। उनके उत्पात से ग्रामीणों में भय का माहौल है। हाथियों ने गेहूं के साथ-साथ अन्य फसलों को भी क्षति पहुंचाई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक हाथियों के झुंड द्वारा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को अंजाम नहीं दिया गया है। ग्रामीण रात में सतर्क रहने को मजबूर हैं। वन विभाग की टीम अलर्ट इस संबंध में रेंजर सौरभ सांडिल्य ने बताया कि हाथियों के पुनः आगमन की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम किसी भी संभावित अनहोनी से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और स्थिति पर नजर रख रही है। नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड स्थित सोखोदेवरा गांव में हाथियों के झुंड ने पिछले दो दिनों से उत्पात मचा रखा है। हाथियों ने लगभग ढाई बीघा गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है और सोखोदेवरा जेपी आश्रम की दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड गुरुवार देर रात से इलाके में सक्रिय है। उनके उत्पात से ग्रामीणों में भय का माहौल है। हाथियों ने गेहूं के साथ-साथ अन्य फसलों को भी क्षति पहुंचाई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक हाथियों के झुंड द्वारा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को अंजाम नहीं दिया गया है। ग्रामीण रात में सतर्क रहने को मजबूर हैं। वन विभाग की टीम अलर्ट इस संबंध में रेंजर सौरभ सांडिल्य ने बताया कि हाथियों के पुनः आगमन की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम किसी भी संभावित अनहोनी से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और स्थिति पर नजर रख रही है।


