EAAA India Alternatives IPO को पहले दिन मिला 11% सब्सक्रिप्शन, NII श्रेणी में 32% बोलियां

EAAA India Alternatives IPO को पहले दिन मिला 11% सब्सक्रिप्शन, NII श्रेणी में 32% बोलियां

एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज की इकाई ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के पहले दिन 11 प्रतिशत अभिदान मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी की 52,99,684 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 5,89,347 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 32 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में आठ प्रतिशत और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में चार प्रतिशत अभिदान मिला।

ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स ने एंकर (बड़े) निवेशकों से करीब 360 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी का आईपीओ 28 अक्टूबर को बंद होगा। इसके लिए प्रति शेयर 1,585 से 1,665 रुपये का मूल्य दायरा तय किया गया है।

ऊपरी मूल्य स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 10,765 करोड़ रुपये बैठता है। यह आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है, जिसके तहत एडलवाइस समूह अपनी हिस्सेदारी के शेयर बेचेगा। इसमें नए शेयर जारी नहीं किए जा रहे हैं।

इसलिए निर्गम से मिलने वाली पूरी राशि शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारक को मिलेगी और कंपनी को इससे कोई रकम प्राप्त नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *