रक्षाबंधन से पहले झारखंड के कोडरमा में बिजली संकट गहरा गया है। DVC ग्रिड में तकनीकी खराबी के कारण जिले में विद्युत आपूर्ति 50 प्रतिशत तक प्रभावित रहेगी। इससे त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, DVC ग्रिड में लगे दो इंटरकनेक्टिंग ट्रांसफार्मर (ICT) में से एक पहले से ही खराब था, जिससे 40-50% बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। अब दूसरे ICT में भी तकनीकी खराबी आ गई है, जिसके कारण ग्रिड से अपेक्षित मात्रा में बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि DVC से कम बिजली मिलने के कारण मांग और आपूर्ति में बड़ा अंतर आ गया है। इस स्थिति को संभालने के लिए लगभग 6-7 घंटे की लोड शेडिंग की जा रही है, जिससे कुल आपूर्ति लगभग 50% ही रह गई है। इस तकनीकी खराबी का असर सतगावां, कोडरमा, डोमचांच, मरकच्चो, जयनगर और चंदवारा प्रखंडों के विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ेगा। इन इलाकों के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कार्यपालक अभियंता ने लोगों को सलाह दी है कि वे उपलब्ध बिजली के अनुसार अपने घरेलू कार्य निपटा लें। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि खराबी दूर होते ही विद्युत आपूर्ति की स्थिति में सुधार होगा। रक्षाबंधन से पहले झारखंड के कोडरमा में बिजली संकट गहरा गया है। DVC ग्रिड में तकनीकी खराबी के कारण जिले में विद्युत आपूर्ति 50 प्रतिशत तक प्रभावित रहेगी। इससे त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, DVC ग्रिड में लगे दो इंटरकनेक्टिंग ट्रांसफार्मर (ICT) में से एक पहले से ही खराब था, जिससे 40-50% बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। अब दूसरे ICT में भी तकनीकी खराबी आ गई है, जिसके कारण ग्रिड से अपेक्षित मात्रा में बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि DVC से कम बिजली मिलने के कारण मांग और आपूर्ति में बड़ा अंतर आ गया है। इस स्थिति को संभालने के लिए लगभग 6-7 घंटे की लोड शेडिंग की जा रही है, जिससे कुल आपूर्ति लगभग 50% ही रह गई है। इस तकनीकी खराबी का असर सतगावां, कोडरमा, डोमचांच, मरकच्चो, जयनगर और चंदवारा प्रखंडों के विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ेगा। इन इलाकों के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कार्यपालक अभियंता ने लोगों को सलाह दी है कि वे उपलब्ध बिजली के अनुसार अपने घरेलू कार्य निपटा लें। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि खराबी दूर होते ही विद्युत आपूर्ति की स्थिति में सुधार होगा।

