गुरुग्राम में दुल्हंडी की धूम:कॉरपोरेट से गलियों तक रंगों का उत्सव, फार्म हाउसों में पार्टियां, हुड़दंगियों के लिए पुलिस के 37 नाके

गुरुग्राम में दुल्हंडी की धूम:कॉरपोरेट से गलियों तक रंगों का उत्सव, फार्म हाउसों में पार्टियां, हुड़दंगियों के लिए पुलिस के 37 नाके

गुरुग्राम में रंगों का त्योहार होली-दुल्हंडी जोर-शोर से मनाया जा रहा है। शहर में पिछले तीन दिनों से हर्षोल्लास का माहौल है। तीन मार्च को होलिका दहन के बाद आज दुल्हंडी है। गुरुग्राम में यह त्योहार कॉरपोरेट ऑफिसों से लेकर आवासीय सोसाइटियों, फार्महाउस और गली-मोहल्लों तक हर जगह धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज दुल्हंडी यानि रंगवाली होली पर गुरुग्राम में एक दर्जन से अधिक बड़े आयोजन हो रहे हैं। सेक्टर 58 के अर्बन अखाड़ा में ‘रंगोत्सव 3.0’ का भव्य उत्सव चल रहा है, जहां अनलिमिटेड ऑर्गेनिक कलर्स, भांगड़ा, बॉलीवुड और ईडीएम म्यूजिक के साथ हजारों लोग झूम रहे हैं। कॉरपोरेट की पार्टियों से शुरू हुआ होली उत्सव सबसे पहले कॉरपोरेट सेक्टर में होली की शुरुआत हुई। कई आईटी पार्क्स, मल्टीनेशनल कंपनियों और ऑफिस कॉम्प्लेक्स जैसे कैंडोर टेकस्पेस में कर्मचारियों ने ‘कॉरपोरेट होली’ के नाम से रंगों की होली खेली। एक वायरल वीडियो में एक कर्मचारी आईकार्ड टांगे और लैपटॉप थामे नाचते नजर आए, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक दूसरे को रंग लगाया, डांस किया कर्मचारी एक-दूसरे पर गुलाल लगाते, पानी की पिचकारियां चलाते और डीजे म्यूजिक पर थिरकते दिखे। कई ऑफिसों में ऑर्गेनिक कलर्स और थंडई का इंतजाम किया गया, जिससे माहौल और भी उत्साही हो गया।
द कैबानास, क्वेब्स लक्जरी फार्महाउस, यादवंशी फार्म और मदवगढ़ फार्म्स जैसे स्थानों पर हाई-एनर्जी पार्टीज़ आयोजित की गई हैं। इनमें लाइव डीजे, रेन डांस, हर्बल कलर्स, फूड जोन्स और थंडई का खास इंतजाम है। टिकट्स पहले से बुक होने के कारण कई जगहें हाउसफुल हो चुकी हैं। ब्रिस्टल होटल में कपल्स और फैमिली के लिए लग्जरी होली पैकेज चल रहा है, जिसमें अनलिमिटेड प्रीमियम लिकर, लंच और रेन डांस शामिल है।आवासीय कॉलोनियों और सोसाइटियों में भी सामूहिक होली बड़े पैमाने पर मनाई जा रही है। कई टाउनशिप्स में कल्चरल प्रोग्राम, म्यूजिक और डांस के साथ उत्सव हो रहा है। निवासी पानी की बचत और सुरक्षित उत्सव पर जोर दे रहे हैं। गली-मोहल्लों में पारंपरिक ढंग से होली का हुड़दंग मचा हुआ है। बच्चे-बूढ़े सब रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। लोग घर-घर जाकर रंग लगाते, मिठाइयां बांटते और गुड-ईविल की जीत का जश्न मना रहे हैं। पुलिस के चेक प्वाइंट, लेकिन नियम तोड़ रहे युवा वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 37 चेकपॉइंट्स लगाए गए हैं, जहां शराब पीकर वाहन चलाने वालों और असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जा रही है। पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा के निर्देश पर पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से बीते। इस बार यादगार होली गुरुग्रामवासी इस बार होली को यादगार बनाने में जुटे हैं। शहर की सड़कें रंग-बिरंगी हो गई हैं और हर तरफ ‘होली है’ के नारे गूंज रहे हैं। कई जगह पर सेलेब्रेटी भी परफॉर्मेंस कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *