सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त मिलेगा पेयजल:नगर निगम ने प्याऊ और निगम नीर की व्यवस्था की

सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त मिलेगा पेयजल:नगर निगम ने प्याऊ और निगम नीर की व्यवस्था की

भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम ने शहर के 61 वार्डों में लोगों के लिए नि:शुल्क पेयजल का इंतजाम किया है। वार्डों के प्रमुख स्थलों पर प्याऊ और निगम नीर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विकास भवन, जीपीओ गोलंबर, पटना जंक्शन और राजेंद्रनगर टर्मिनल के पास निगम नीर की गाड़ियां मौजूद रहती हैं। साथ ही एनएमसीएच, अगमकुआं, गायघाट, नवाब बहादुर रोड, पश्चिम दरवाजा, सिटी कोर्ट, आलमगंज थाना, जल्ला रोड, बजरंगपुरी, आर्य कुमार रोड, नाला रोड, कदमकुआं, खेतान मार्केट, बारीपथ, अशोक राजपथ, खजांची रोड, जीएम रोड, सब्जीबाग, बाजार समिति, मुसल्लहपुर हाट जैसे स्थलों पर निगम नीर की गाड़ी घूम-घूमकर आमजन को पेयजल उपलब्ध करा रही है। आयोजन स्थलों पर मोबाइल सेवा निगम नीर पटना नगर निगम की वाटर ऑन-व्हील सेवा है। इसमें 200 लीटर पेयजल की व्यवस्था रहती है। इनमें नल लगा है, जिससे अपनी बोतल में पानी भर सकते हैं। साथ ही सभी प्याऊ पर दो बड़े घड़े रखे गए हैं, जिनमें एक बार में 100-100 लीटर पानी की व्यवस्था है। सरकारी आयोजनों आैर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भी जरूरत के हिसाब से निगम द्वारा पेयजल की व्यवस्था की जाती है। भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम ने शहर के 61 वार्डों में लोगों के लिए नि:शुल्क पेयजल का इंतजाम किया है। वार्डों के प्रमुख स्थलों पर प्याऊ और निगम नीर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विकास भवन, जीपीओ गोलंबर, पटना जंक्शन और राजेंद्रनगर टर्मिनल के पास निगम नीर की गाड़ियां मौजूद रहती हैं। साथ ही एनएमसीएच, अगमकुआं, गायघाट, नवाब बहादुर रोड, पश्चिम दरवाजा, सिटी कोर्ट, आलमगंज थाना, जल्ला रोड, बजरंगपुरी, आर्य कुमार रोड, नाला रोड, कदमकुआं, खेतान मार्केट, बारीपथ, अशोक राजपथ, खजांची रोड, जीएम रोड, सब्जीबाग, बाजार समिति, मुसल्लहपुर हाट जैसे स्थलों पर निगम नीर की गाड़ी घूम-घूमकर आमजन को पेयजल उपलब्ध करा रही है। आयोजन स्थलों पर मोबाइल सेवा निगम नीर पटना नगर निगम की वाटर ऑन-व्हील सेवा है। इसमें 200 लीटर पेयजल की व्यवस्था रहती है। इनमें नल लगा है, जिससे अपनी बोतल में पानी भर सकते हैं। साथ ही सभी प्याऊ पर दो बड़े घड़े रखे गए हैं, जिनमें एक बार में 100-100 लीटर पानी की व्यवस्था है। सरकारी आयोजनों आैर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भी जरूरत के हिसाब से निगम द्वारा पेयजल की व्यवस्था की जाती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *